फैज़ाबाद:;–कृषि उत्पादन मंडी समिति द्दारा व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा व खलिहान दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत चेक वितरित किया गया।

जानकारी के अनुसार कृषि उत्पादन मंडी समिति की ओर से रुदौली विधायक राम चन्द्र यादव व समिति के अध्यक्ष उपजिलाधिकारी रुदौली पंकज सिंह के द्दारा ग्राम कैथी में एक ग्राम चौपाल में मिथुन यादव आरएसघाट बाराबंकी को व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना के तहत दो लाख रुपये की धनराशि का चेक व साथ मे ही कमला देवी एंव राम लली को क्रमशः छः हजार पचहत्तर 6075/- रुपये का दो चेक खलिहान दुघर्टना योजना का चेक प्रदान किया गया। उक्त अवसर पर मण्डी समिति के सचिव विनय राय व् भाजपा नेता अजीत प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।
ताहिर रिज़वी की रिपोर्ट
——————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





