HomeMarqueeखेल हमे सिखाते हैं साहस से जीना

खेल हमे सिखाते हैं साहस से जीना

अवधनामा संवाददाता
शाहजहांपुर। सिंधौली खेल हमे स्वस्थ रहना तो सिखाते ही हैं साथ ही जीवन मे आगे बढ़ना भी सिखाते हैं। बाधाओ  से कैसे पार पाएं। पराजय को जय मे कैसे बदलें एवम हार मे भी निराश न हों यह सब हमे खेल सिखाते है। इसीलिए खेलों को स्वस्थ जीवन का आधार हमारे दर्शन मे बताया गया है। यह कहना है पूर्व न्याय पंचायत प्रभारी रामा नंद अवस्थी का। यह विचार उन्होंने आज लधौला मे न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन अवसर पर व्यक्त कर रहे थे। इससे पहले ग्राम प्रधान विकास राठौर ने खेल प्रतियोगिता का विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया। ग्राम प्रधान ने खेल प्रतियोगिता मे भाग लेने बाले सभी प्रतियोगी छात्रों से परिचय प्राप्त कर उनके जीवन मे खूब आगे बढ़ने की कामना व्यक्त की। अंत मे विभिन्न प्रतियोगिताओं मे विजयी खिलाडियों को ग्राम प्रधान विकास राठौर पूर्व न्याय पंचायत प्रभारी रामानंद अवस्थी ने शील्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। अंत मे पूर्व न्याय पंचायत प्रभारी और पूर्व माध्यमिक विद्यालय लधौला के प्रधानाचार्य मान सिंह ने सभी खिलाडियों सहयोगी अध्यापक एवम शिक्षिकाओं का आभार प्रकट किया। और खेल भावना को जीवन के हर क्षेत्र सुख दुख हानि लाभ हार जीत मे समान भाव से आत्म सात करने का आह्वान किया। इस अवसर पर दर्जनों अभिभावक शिक्षा समिति के पदाधिकारी और ग्रामीण उपस्थित रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular