Friday, February 27, 2026
spot_img
HomeMarqueeकिसान नेता की पिटाई से नाराज ग्रामीणो ने थाने पर घन्टो हंगामा...

किसान नेता की पिटाई से नाराज ग्रामीणो ने थाने पर घन्टो हंगामा काटा,मुकदमा दर्ज

किसान नेता की पिटाई से नाराज ग्रामीणो ने थाने पर घन्टो हंगामा काटा,मुकदमा दर्ज
मोहनलालगंज।निगोहाँ के दखिना गांव के बेलगाम दबंगो ने हाइवे के टोल प्लाजा पर चना व पानी बेचने वाले मासूमो की पिटाई का विरोध करने वाले किसान यूनियन नेता की अवैध असलहों से लैस होकर गुरुवार को  पिटाई कर दी । गुस्साए किसान यूनियन के सैकड़ों किसानों ने निगोहां थाने पहुंचकर जमकर हंगामा किया व ढाबा हटाने की मांग की। पुलिस ने घायल किसान नेता को उपचार के लिए सीएचसी भेजा।
जिसके बाद दबंगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया गया।  पुलिस द्वारा ढाबा हटाए जाने के अस्वासन के बाद  मामला शांत हुआ।निगोहां के लालपुर गांव के रहने वाले टिकैत गुट के ब्लाक अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि वह गुरुवार दोपहर गांव में हाइवे किनारे स्थित अपने  कार्यलय में बैठा हुआ था इसी दौरान एक सफेद रंग की स्कोर्पियो से दखिना गांव के रहने वाले अनमोल तिवारी, रोहित तिवारी, व मौरावां थाना के हल्दी गांव के रहने वाले रामबहादुर सिंह, विकास सिंह, व अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ अवैध असलहों से लैस होकर आए और गाली गलौज देते हुए मारना पीटना शुरू कर दिया शोरगुल मचाने पर ग्रामीण दौड़ पड़े लोगों को आता देख दबंग मौके से भाग निकले।जिसके बाद  जानकारी होते ही सैकड़ों किसान इखट्टा हो गए और गुस्साए  किसान दबंग के ढाबे की तरफ बढ़ने लगे व ढाबा तोड़ने की बात करने लगे।
वहीं दूसरी तरफ पुलिस भी ढाबे पर पहुंची जिसके बाद किसान यूनियन के सैकड़ों किसान निगोहां थाने पहुंचकर हंगामा करने लगे। और ढाबा हटाये जाने की मांग करने लगे।किसान नेता मनोज ने बताया कि चार दिन पूर्व टोल प्लाजा पर निगोहां के पुरहिया गांव के चना व पानी बेंचने वाले गयाप्रसाद, विजय, शिवम, अशोक, व अजय  को अनमोल तिवारी के भाई छोटू तिवारी द्वारा उन लोगों से बिक्री के आधे पैसे न देने पर बीते शुक्रवार को छोटू तिवारी, आकाश तिवारी व अपने दो अन्य साथियों के साथ लाठी डंडों से उनकी पिटाई कर धमकाते हुए मौके से भगा दिया।जिसको लेकर वह शनिवार पीड़ित किशोरों के साथ दर्जनों किसानों के साथ  निगोहां थाने पहुंचकर आरोपियों के विरुद्ध हंगामा करते हुए कार्यवाही की मांग की थी जिसके विरोध में गुरुवार को छोटू तिवारी के भाई अनमोल तिवारी ने अपने साथियों के साथ उनके कार्यालय में धावा बोलकर उनको मारा पीटा। इस्पेक्टर चैम्पियनलाल ने बताया कि किसान नेता द्वारा दी गयी तहरीर पर बलबा सहित कई धाराओं पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
————————————————————————————————————————-
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular