आइरा टीम महाराजपुर का हुआ भव्य सम्मान समारोह
– ऑल इंडियन रिपोर्टर्स एसोसिएशन की गठित महराजपुर टीम के पदाधिकारी हुये सम्मानित
– एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव पुनीत निगम रहे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि
कानपुर महानगर। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के हितों के लिये निरंतर कार्य कर रही संस्था ऑल इंडियन रिपोर्टर्स एसोसिएशन (आइरा)दिन पर दिन अपने दायरे को बढ़ावा दे रही है। लगभग देश के 26 से भी ज्यादा राज्यों में पत्रकारों के हितों हेतु कार्य करने वाली यह संस्था जिला स्तर पर टीम गठित करने के बाद अब तहसील स्तर पर भी अपनी टीम बनाकर संस्था का विस्तार कर रही है। इसी कड़ी में कानपुर महानगर में विधानसभ महराजपुर में संगठन ने टीम गठित की और अपने पदाधिकारी घोषित किये। गठित हुई टीम महराजपुर का भव्य सम्मान समारोह सम्पन्न हुआ। जिसमें आइरा महराजपुर टीम के पदाधिकारी सम्मानित किये गये।

संगठन ने महराजपुर टीम का प्रभारी वरिष्ठ पत्रकार अनुज तिवारी को बनाया है। टीम प्रभारी ने महराजपुर टीम का सम्मान समारोह आयोजित किया। आर0पी0एस0 गेस्ट हाउस पटेल नगर में आयोजित हुये भव्य सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संगठन के राष्ट्रीय महासचिव पुनीत निगम मौजूद रहे। टीम ने राष्ट्रीय महासचिव को प्रतीक चिन्ह और साल उढ़ाकर जोरदार सम्मान किया। उसके बाद जिले के पदाधिकारियों के सम्मान सहित टीम महराजपुर के पदाधिकारी सम्मानित किये गये। इस दौरान संगठन के महासचिव ने टीम महराजपुर प्रभारी अनुज तिवारी को टीम का कुशल नेतृत्व करने की शुभकामना दी। और कहा हमें आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि टीम महराजपुर आइरा को आगे बढ़ाने में मदद करेगी।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संगठन के राष्ट्रीय महासचिव पुनीत निगम आइरा के जिलाध्यक्ष आशीष त्रिपाठी, महामंत्री दिग्विजय सिंह, उपाध्यक्ष विकास श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंत्री मयंक सैनी, मंत्री सूरज वर्मा, टीम महराजपुर प्रभारी व कार्यक्रम संयोजक अनुज तिवारी सहित सम्मानित कार्यकारिणी सदस्य, मण्डल पदाधिकारियों में उमेश शर्मा, संजय शर्मा, शहर दायरा न्यूज के संपादक आइरा के मंडल पदाधिकारी विकास अवस्थी, आज का कानपुर के उप संपादक एसपी विनायक सहित सैकड़ों आइरा सदस्य व पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।

सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट
————————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





