Saturday, February 28, 2026
spot_img
HomeMarqueeतीन घंटे लाइन में खङी रही गर्भवती महिलाये,महिला चिकित्सको के ना आने...

तीन घंटे लाइन में खङी रही गर्भवती महिलाये,महिला चिकित्सको के ना आने पर काटा हंगामा

तीन घंटे लाइन में खङी रही गर्भवती महिलाये,महिला चिकित्सको के ना आने पर काटा हंगामा
मोहनलालगंज सीएचसी के प्रथम तल पर बने महिला अस्पताल में एक साथ दोनो महिला चिकित्सको के छुट्टी पर जाने से इलाज के लिये आने वाली गर्भवती महिलाओ को लौटना पङ रहा बिना इलाज वापस
मोहनलालगंज।मोहनलालगंज सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र पर लचर स्वास्थ्य सेवाओं के चलते महिला चिकित्सको को दिखाने के लिये दूर-दराज के गाँवो से आने वाली गर्भवती मरीजों को आए दिन दिक्कतों का सामना करना पड़ता है ओर बिना इलाज के वापस लौटना पङ रहा है। तपती धूप में सुबह 8बजे से ही सीएचसी के प्रथम तल पर बने महिला डाक्टरो के कक्ष के बाहर उनको दिखाने के लिये गर्भवती महिलाओ की भीङ लगी रही लेकिन 11बजे तक यहा तैनात दोनो महिला चिकित्सको के ना आने से  गर्भवती महिलाओ ने जमकर हगांमा काटा।वही गर्भवती महिलाओ के हंगामें के बाद आनन-फानन में सीएचसी अधीक्षक ने होम्योपैथ की महिला चिकित्सक को गर्भवती महिलाओ को देखने के लिये भेजा।तब जाकर हगांमा कर रही गर्भवती महिलाये शांत हुयी। वही प्रथम तल पर तैनात दोनो महिला चिकित्सको के एक साथ अनुपस्थिति के बारे में पुछा गया तो अधीक्षल ने दोनो महिला चिकित्सक के छुट्टी पर होने की बात कही।
मोहनलालगंज सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र पर प्रथम तल पर बने महिला अस्पताल में तैनात महिला चिकित्सक संगीता चौहान व संविदा पर तैनात डा०शैला अफजर खान के आये दिन छुटी पर रहने के साथ ही लेटलतीफी के चलते दूर दराज के गाँवो से भीषण गर्मी में आने वाली गर्भवती महिलाओ को  परेशानियों का सामना करना पड़ता है।सोमवार को एक साथ दोनो महिला चिकित्सको के एक साथ छुट्टी पर होने के चलते सुबह आठ बजे से इलाज के लिये  दोनो महिला डाक्टरो के कक्ष के बाहर लाइन लगाकर कुन्दनखेङा की रूकसाना बानो,कमलापुर की विनीता,कनकहा की उर्मिला,सिसेंडी की रीना व शशि सहित दर्जनो गर्भवती महिलाये  11 बजे तक खङी रही। लेकिन डाक्टर नही पहुँची । वही ड्यूटी पर मौजूद सिस्टर ऊषा यादव व स्टाफ नर्स वन्दना शुक्ला व सरिता पौल से मरीजो ने डाक्टरो के बारे में पुछा तो उन्होने दोनो दोनो डाक्टरो के छुट्टी पर होने की बात कही जिसके बाद लाइन में इलाज के लिये सुबह से खङी गर्भवती महिलाये हगांमा करने लगी।हंगामें की सूचना के बाद प्रथम तल पहुँचे अधीक्षक डा०कैलाश बाबू ने हाम्योपैथ की महिला डाक्टर ममता भन्डारी को बुलाकर महिला मरीजो को देखने की बात कही तब जाकर हंगामा कर रही गर्भवती महिलाये शान्त हुयी। वही अधीक्षक की लापरवाही के चलते मोहनलालगंज सीएचसी में स्वास्थ्य सेवाओं का हाल-बेहाल है। लेकिन इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार आला  अधिकारी इन बदहाल व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के प्रयास नहीं कर रहे हैं और मरीज सीएचसी के  महिला अस्पताल में‌ तैनात डाक्टरो की मनमानी के चलते प्राइवेट अस्पतालो में इलाज के लिये जाने को मजबूर हैं।
————————————————————————————————————————-
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular