जहरीली शराब से पीड़ित परिवारों संग खड़े हुये शिवपाल
– प्रदेश स्तर पर गूँजा कानपुर का जहरीली शराब कांड, जा चुकीं हैं एक दर्जन से ज्यादा जानें
कानपुर महानगर। शिवपाल सिंह यादव ने कानपुर मे जहरीली शराब से कई लोगो की मृत्यु की जानकारी पर फौरन शिवपाल सिंह यादव फैंस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष आशीष चौबे व उपाध्यक्ष शिव मोहन सिंह चंदेल को लखनऊ तलब कर पूरे प्रकरण की जानकारी ली। उन्होंने दुख प्रकट कर पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने का भरोसा दिया।

कहा कि उच्च अधिकारियों से वार्ता कर दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही कराने की कोशिश करेंगे। इस दुख की घडी में वह पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं। प्रत्येक पीड़ित परिवार को प्रदेश अध्यक्ष आशीष चौबे और शिव मोहन चंदेल के द्वारा पत्र भेजकर ईश्वर से दिवगंत आत्मा को शांति मिलने की कामना की। इस पर सोमवार को फैंस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष समेत दो दर्जन पदाधिकारी पीड़ित परिवारों के सचेंडी थानाक्षेत्र के गांव दुल, भूल, हेतपुर और सुरार जाकर मिले। उनको शिवपाल यादव का पत्र सौंपा। साथ में पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करवाने का वादा किया। इस पर पीड़ित परिवारों ने जांच में हेरफेर की आशंका जताई। फैंस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष आशीष ने जाँच अधिकारी सीओ स्वरूपनगर से फोन पर वार्ता की। इसके बाद पीड़ितों के प्रतिनिधि मंडल व ग्रामीणों के साथ जांच अधिकारी से मुलाकात की। उनसे बिना किसी भेदभाव के निष्पक्ष जाँच की मांग को लेकर आवाज बुलंद की। सीओ ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। साथ मे राम करन यादव पूर्व प्रधान बीरेन्द्र यादव सीटू सिंह लाखन यादव बृजेन्द्र यादव शैलेंद्र मिश्रा आनंद शुक्ल डॉ डी के विश्कर्मा पीयूष चौहान राम सिंह यादव पुष्पेंद्र यादव मोहन यादव मुकेश बाजपेयी धीरज यादव आशीष द्विवेदी संदीप श्रीवास्तव अंकित अग्निहोत्री आशीष पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।

सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट
————————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





