Tuesday, April 30, 2024
spot_img
HomeMarqueeअखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर मथुरा में धरना प्रदर्शन

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर मथुरा में धरना प्रदर्शन

मथुरा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर मोदी सरकार के 4 साल की विफलताओं को लेकर शहर व जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा सरकार के खिलाफ विकास बाजार स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल पर धरना प्रदर्शन कर  विश्वासघात दिवस के रूप में  मनाया।
जिसमें अध्यक्षता करते हुए शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आबिद हुसैन ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात अपने संबोधन में कहा कि इस सरकार से समाज का कोई वर्ग खुश नहीं है। किसान, युवा व्यापारी, मजदूर, कर्मचारी, शिक्षक सब स्वयं को ठगा महसूस कर रहे हैं। सरकार ने सबके साथ विश्वासघात किया है। पेट्रोल डीजल के साथ आमजन महंगाई की मार एवं गरीबों की सेहत से खेलने वाली सरकार के मंत्रीगण देश की सेहत सुधारने को लॉलीपॉप देकर अपनी सेहत सुधारने में लगे हैं। कानून व्यवस्था के नाम पर भाजपा से जुड़े संगठन कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं।
दलित वर्ग महिलाएं असुरक्षित हैं। पूरे देश को जाति एवं संप्रदाय के नाम पर बांटने का षड्यंत्र किया जा रहा है। भाजपा के झूठे वायदों की पोल खोलने एवं विरोध स्वरूप हम विश्वासघात दिवस मना रहे हैं। जुमलेबाज सरकार के जनता के अकाउंट में 15 लाख देने, बुलेट ट्रेन का सपना, स्मार्ट सिटी युवाओं को दो करोड़ रोजगार, काला धन, अयोध्या में भव्य राम मंदिर धारा 370 को समाप्ति, गंगा मैया की स्वच्छता, पाकिस्तान से एक सैनिक सिर के बदले 10 सिर लाने पूर्व सैनिकों की वन रैंक वन पेंशन देने जैसे अनेक झूठों वायदों को देश की जनता के साथ मोदी सरकार का विश्वासघात बताया। एकमात्र राष्ट्रवादी पार्टी का दम भरनेवाली भाजपा के शासन में किसान ही नहीं जवान पूर्व सैनिक भी 1077 दिनों से अपनी मांगों व सम्मान के लिए आंदोलनरत है। विकास के नाम का छलावा देकर सरकार मात्र अपने दिन पूरे कर रही है। जिला अध्यक्ष सोहन सिंह सिसोदिया ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की मोदी सरकार के 4 साल विफलताओं के अलावा कुछ भी नहीं है। महंगाई की मार से जनता त्रस्त है बेरोजगारी चरम पर है किसान बेहाल और हताश है। भाजपा की मोदी सरकार झूठ बोलकर सत्ता में काबिज हुई मोदी जी की योजना निर्मल गंगा, आदर्श गांव स्मार्ट सिटी, मेक इन इंडिया, किसानों की उपज का समर्थन मूल्य, काला धन वापसी, नौजवानों को रोजगार आदि योजनाएं फ्लॉप साबित हुई। अन्य वक्ताओं ने कहा भाजपा सरकार पूरी तरह से नाकाम साबित हुई। मोदी सरकार विफलताओं पर प्रहार करते हुए भाजपा की मोदी सरकार से देश की जनता पूरी तरह से ऊब चुकी है। इस पार्टी से जुड़े हुए लोग और कुछ जनप्रतिनिधि बलात्कार जैसे कांडों में लिप्त रहे आने वाले 2019 में लोकसभा चुनाव मैं जनता सबक सिखाएगी। अन्य वक्ताओं में सर्वश्री चौधरी ओमवीर सिंह, मनोज सक्सेना, डॉ देवेंद्र यादव, विनोद खंडेलवाल, भंवर सिंह सिसोदिया, तपेश गौतम, मोहन सिंह, विक्रम वाल्मीकि, मुकेश धनगर, मनोज गौड़, विनेश सनवाल, प्रवीण ठाकुर, यतेंद्र मुकद्दम, लता चौहान, राहुल अरोरा, मलिक अरोरा, महेश रावत, हाजी सलीम शाह, डॉ सी एल शर्मा, गुड्डू कुरेशी, बॉबी भारती, राजू फारुकी, महेश प्रधान वाल्मीकि, हाजी नसीम, चकलेश्वर सिंह, सुरेंद्र गोस्वामी, सुनील उपाध्याय, अनिल कुमार रजक, देवेंद्र चतुर्वेदी, दिनेश बिंदल, राजरानी निमेष, डॉ अशोक सैनी, धीरज गोस्वामी, चौधरी मोहन सिंह, दिनेश सैनी एडवोकेट, भारत भूषण गौतम, राधा कांत मिश्रा, दिलीप बर्मा, इकरार कुरेशी, धर्मेंद्र सिंह कुशवाहा, मुस्ताक भाई, आजाद कुरेशी, होडल सिंह, ओंकार नाथ चतुर्वेदी, आशुतोष जेटली, राजकुमार तिवारी, रफीक मलिक, कमलेश चौधरी, सलमान कुरेशी, कृष्ण कुमार गोस्वामी, विनोद कुमार सूर्यवंशी, आनंद शर्मा, अजय कुमार, निशांत सारस्वत, पूरन सिंह, राजीव प्रसाद चतुर्वेदी, इकबाल कुरैशी, इसरार कुरेशी, शाहरुख खान, विश्वेंद्र गुर्जर, गौरव प्रताप सिंह, देवेंद्र भटनागर, प्रिंस गोस्वामी, अजय गोस्वामी, अफसर सानू एडवोकेट, वीरेंद्र कुमार वर्मा फरदीन कुरेशी, अशोक चौरसिया, अश्वनी शर्मा एडवोकेट, आदि सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस जन धरने में उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन सेवादल के मुख्य संगठक मनोज गौड़ ने किया।
जिला प्रभारी शाहिद कुरेशी की रिपोर्ट
————————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular