HomeMarqueeअधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
नीम के पेड़ में प्लास्टिक की रस्सी से लगाई फांसी।
मोहनलालगंज। पीजीआई कोतवाली क्षेत्र के कल्लीपश्चिम में बुधवार दोपहर बाद, बीमारी से परेशान अधेड़ ने घर के आंगन में लगे पेड़ में प्लास्टिक की रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली,घटना की जानकारी तब हुई ,जब छोटी बेटी रसोईघर में पानी लेने गयी,तो देखा ,नीम के पेड़ में उसके पिता शव लटक हुआ है, शोर मचाने पर जुटे परिजनों और पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा,और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया मृतक राजेश शर्मा 55 वर्ष,पत्नी ममता देवी,तीन बेटों मनीष,शैलेश, अतुल, व दो बेटियों रूबी ,और रुचि के साथ कल्लीपश्चिम गांव में रहते हैं, मनीष और शैलेश बंगला बाजार आशियाना में अपना सैलून चलाते हैं, रूबी का विवाह हो चुका है, जब कि रुचि व अतुल पढ़ाई करते है,बेटे मनीष के मुताविक राजेश पिछले चार साल से बीमार चल रहे थे, उनका इलाज चल रहा था, बुधवार दोपहर में जब परिवार के लोग कमरे में थे,वह चुपचाप निकले घर के आंगन में रसोईघर के पास लगे नीम के पेड़ से प्लास्टिक की रस्सी से फांसी लगा ली पुलिस ने शव को पंचायत नामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
——————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular