Friday, February 27, 2026
spot_img
HomeMarqueeआलू हुआ महंगा, बाजार में आ रहा कोल्ड स्टोरेज का आलू

आलू हुआ महंगा, बाजार में आ रहा कोल्ड स्टोरेज का आलू

आलू हुआ मंहगा, बाजार में आ रहा कोल्ड स्टोरेज का आलू
आने वाले दिनो में और भी बढ सकती है आलू की कीमते
कानपुर महानगर। बाजार में बालू की कीमते दिन-प्रतिदिन बढती जा रही है। पिछले महीने तक महज 1 रू0 किलों में बिकने वाला आलू इस समय बाजार में 20 रू0 किलो बिक रहा है। आलू को सब्जियों का राजा कहा जाता है और हर घर में प्रतिदिन इसका उपयोग होता है ऐसे में आलू की बढी कीमते जहां गृहणियों को परेशान कर रही है वहीं लोगो की जेंब भी ढीली हो रही है। कारण यह कि अभी तक जो आलू बाजार में आ रहा था वह किसानो के पास रखा हुआ आलू था। अब किसानो के पास आलू समाप्त हो चुका है ऐसे में कोल्ड स्टोर में रखा हुआ आलू बाजार में आ रहा है। आलू की कमी होने के कारण जहां किसानो में मूल्य बढा दिया है तो वहीं थोक व्यापारी व फुटकर दुकानदारों का भी आलू की बिक्री में मुनाफा जुडा हुआ है।
होली के सीजन तक आलू बाजार में दस रू0 में दो किलो तक बिका वहीं अप्रैल माह में इसकी कीमत बढकर 10रू0 हो गयी लेकिन मई महीने में यही आलू अब 20 रू0 किलों में बिक रहा है। आलू की बढती हुई कीमत के कारण गृहणियां परेशान है और हो भी क्यूं नही, आलू एक ऐसी सब्जी है जो अधिकांश घरो में रोजाना उपयोग में लायी जाती है। बताया जाता है कि इस बार किसानो द्वारा आलू कम बोई गयी थी। अभी तक जो बाजार में आलू आ रहा था वह सीजन में खुदाई के दौरान किसानो के पास रखा हुआ आलू था। वहीं किसानो ने आगे के लिए आलू को कोल्ड स्टोरेज में रख दिया था। किसानो के पास आलू समाप्त हो गया और बाजार में अब जो आलू आ रहा है वह कोल्ड स्टोरेज में रखा आलू है। आलू की कमी के कारण किसानो ने इसके दाम भी बढा दिया है। दूसरी तरफ भाडा, थोड व्यापारी तथा फुटकर दुकानदारो का भी आलू बिक्री में मुनाफा जुडा होने के कारण आलू की कीमते बढी है। आलू व्यापारियों की माने तो आने वाले दिनो में आलू की कीमते और भी बढ सकती है क्योंकि आलू की कमी बढती जायेगी और बाजार में पहाडी तथा देवा पहाडी आलू भी आयेगी। बताया गया कि सर्दी की शुरूआत में नई आलू जब आयेगी तो कीमतो में गिरावट आयेगी। शहर आने वाले आलू की खेप भी कम हो गयी है। व्यापरियो ने बताया कि बाजार में दूसरी किस्म की आलू आने पर भी आलू की कीमतो में कोई कमी नही आयेगी क्योंकि बाहरी आलू भी महंगी ही आती है ऐसे में माना जा रहा है कि आने वाले महीने में आलू में दस रू0 तक और उछाल आ सकता है।
सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular