जौनपुर: नगर के शाही ईदगाह कमेटी की एक अहम बैठक आज शाम शाही ईदगाह के कैम्पस मे सम्पन्न हुई,बैठक की अध्यक्षता कमेटी के सदर मिर्जा दावर बेग ने की बैठक की शुरूआत कलामे इलाही से अज़ीम जौनपुरी ने की बैठक मे आगामी रमजान व ईद की तैयारियों पर प्रकाश डाला गया, ईदगाह मे हो रहे काम, ईद के मध्यनजर साफ सफाई व रंगाई पुताई एवं अन्य कार्यो की समीक्षा की गई,

इस मौके पर कमेटी के पदाधिकारी मिर्जा दावर बेग,मोहम्मद शोएब,मास्टर तुफैल अंसारी,आकिल जौनपुरी, शहनवाज, आदी ने अपने अपने विचार रखे, ईद की नमाज की तैयारियों एवं आने वाले व्यवधानो पर सभी ने मंथन किया बैठक का संचालन नेयाज ताहिर शेखू ने किया, बैठक मे मुख्य रूप से एडवोकेट शमीम अहमद,अरशद घौसी,सद्दाम सिद्दीकी,कमालुद्दीन अंसारी,हुमायूँ अख्तर बब्लू,शेराज अहमद,रियाज़ुल हक़, दिलशाद,आदी लोग मौजुद थे।

अजवद क़ासमी की रिपोर्ट
——————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





