ज्ञापन देने गये सपाईयो ने केस्को एमडी के न मिलने पर व्यक्त किया आक्रोश
समय देकर ज्ञापन लेने न आने पर लगाया लापरवाही का आरोप कहा अधिकारी के मंसूबे दर्शाते है सरकारी की छवि
रमजान माह को देखते हुए बिजली व्यवस्था सुधार की मांग को लेकर ज्ञापन देने पहुंचे थे सपाई
कुछ समय पश्चात् आयी केस्को एमडी को सौंपा गया ज्ञापन
कानपुर महानगर। समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष अब्दुल मोईन खां, आर्यनगर विधानसभा विधायक अमिताभ बाजपेई व अन्य पदाधिकारियों के साथ 17 मई से शुरू हो रहे रमजान में तरावी, अफ्तार व सहरी के समय शहर में बिजली कटौती न करने की मांग को लेकर केस्को एमडी से मिलने पहुंचे, लेकिन एमडी के न होने से सपाई आक्रोशित हो उठे। सपा के लोगो से मिलने के लिए कार्यालय में चीफ इंजीनियर एसके तिवारी तथा एक्सीयन मनीष गुप्ता मौजूद थे।

विधायक अमिताभ बाजपेई तथा अन्य सपा पदाधिकरी उस समय आक्रोषित हो उठे जब उनसे कहा गया कि केस्को एमडी केडीए में है और उन्होने कहा वहीं आकर ज्ञापन दिया जाये। इसपर विधाय अमिताभ बाजपेई ने कहा कि समय देकर मौके पर न आना यह केस्को में अधिकारियों की लापरवाही और सरकारी की मानसिकता को दर्शाता है। उन्होने कहा कि वह सभी निजी काम से नही बल्कि जनता के काम से आये है। नगर अध्यक्ष अब्दुल मोईन खान ने कहा कि ज्ञापने देनेे के लिए वह एक-दो-तीन-चार घण्टे बैठकर इंतजार कर लेगे लेकिन ज्ञापन केस्को एमडी को ही दिया जायेगा। कहा आज शहर की सभी बस्तियों जैसे नुनियनपुरवा, बदुआपुर, जमुई, बर्रा-5, सेवाग्राम, रविदासपुरम जैसी कई बस्तियो में खम्ब्े व तार झुके होने के कारण किसी भी समय दुघर्टना हो सकती है। बस्तियों में 90 फीसदी खम्बे पतली चादर से बने है जो झुक गये है तार लटक रहे है। कहा बिजली के नये कनेक्शन मांगने वालों की संख्या हजारो में है, उपभाक्ताओं से उगाही न होने के कारण कनेक्शन नही दिये जा रहे है। उल्टा कटिया में बंद करने की धमकी दी जा रही है। मीटर रीडिंग के दौरान अवैध वसूली की जाती है। कहा गावों में बिजली की भीषण किल्लत पैदा की गयी है, जानबूझकर मरम्मत नही की जाती। वहीं नवीन मार्केट में सुन्दरीकरण के नाम पर ठेकेदारों द्वारा रात में अवैघ रूप से दुकानदारों के मीटरो से कनेक्शन कर बिजली का काम किया जाता था, मीटरो की सील तोड दी गयी थी, सुबह केस्को कर्मचारियों द्वारा दुकानदारों से सील टूटी होने पर सुविधा शुल्क वसूलकर उत्पीडन किया जा रहा है। कहा उनकी मांगो पर संज्ञान लिया जाये तथा नये कनेक्शन में धांधली और वसूली पर रोक लगाये अन्यथा सपा बाध्य होकर सरकार का ध्यान खींचने के लिए बाध्य होगी। कुछ समय पश्चात् केस्को एमडी सौम्या अग्रवाल के आने पर उन्हे ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर कमलेश ओमर, आशू खान, मिण्टू यादव, कुतबुददीन मंसूरी, रियाजुददीन, संजय सिंह, सोमेन्द्र शर्मा, कुलदीप यादव, हाजी सुहैल अहमद, अनिल सोनकर आदि मौजूद रहे।

सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट
——————————————————————————————————————-
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





