Saturday, February 28, 2026
spot_img
HomeMarquee15 मई से 15 जून तक समर कैंप का आयोजन

15 मई से 15 जून तक समर कैंप का आयोजन

15 मई से 15 जून तक समर कैंप का आयोजन
कानपुर महानगर। बाल भवन फूलबाग में बाल भवन कल्याण समिति में आयोजित होने वाले समर कैंप के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए समिति के सदस्यों ने बताया कि कैंप में लगभग 50 विषयों में प्रशिक्षण दिया जायेगा जो सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा जिसमें योग, रोलर, स्केटंग, बाल क्रिकेट, जिम, बैडमिन्टन व ताइक्वाण्डो आदि का प्रशिक्षण दिया जायेगा।
बताया गया सुबह 9 बजे से नृत्य, कम्प्यूटर, इंग्लिश स्पीकिंग, सिलाई, मेहदी, फैशन डिजाइनिंग आदि का तथा सांयकाल 3 बजे से 6 बजे तक सिलाई, कढाई, ब्यूटीशियन, पैकिंग, ज्वैलरीमेकिंग आदि का प्रशिक्षण दिया जायेगा। इस वर्ष दिव्यांग बच्चों के लिए कैम्प में प्रशिक्षण देने की व्यवस्था की जा रही है। विशेषकर यह प्रशिक्षण खेलकूद, चित्रकला, आर्ट एण्ड क्राफ्ाट, नृत्य इत्यादी का भी । दिया जायेगा। बताया एसो0 आफ इंडिया उ0प्र0 शाखा की तरफ से पेरासेलिंग के प्रशिक्षण की व्यवस्था का प्रयास कर रहे है साथ ही यूवा लीडरशिप एवं व्यक्तित्व विकास कार्यशाला लगाने का भी विचार है। जिलाधिकारी के प्रयास से भारत सरकार की योजना कौशल विकास के तहत प्रशिक्षण देने का प्रयास चल रहा है। साथ ही इस वर्ष 15 दिवसीय कार्यशाल दक्षिण भारतीय भाष तमिल के प्रशिक्षण देने की योजना भी है। वार्ता में हरिभाऊ खाण्डेकर, नीरज प्रकाश दीक्षित, विनोद शंकर, भोलानाथ शुक्ल, प्रदीप अग्रवाल, कुंज बिहारी, नरेश चन्द्र, गिरघर लाल महेश्वरी, आनन्द गुप्ता, हरिश्याम गुप्त आदि उपस्थित रहे।
सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट
——————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular