जिलाधिकारी ने किया समर कैम्प का उद्घाटन
हुनर है, तो कदर है: डीएम
आशा ज्योति केंद्र समर कैम्प के उद्घाटन में बच्चों से बोले डीएम
कानपुर महानगर। महिलाओं को शसक्त बनाने के लिए प्रदेश सरकार दृण संकल्पित है, इसके क्रम में सरकार निरन्तर कार्य कर रही है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिला कर कार्य कर रही है। समाज मे पुरुषों के मुकाबले हमारी मातायें बहनें बहुत आगे है। 181 हेल्प लाइन, पुलिस सहायता, मेडिकल सुरक्षा, कानूनी सहायता, काउंसलिंग आदि सुविधाएं एक ही छत के नीचे दिलायी जा रही है। अच्छी बात यह है कि अब महिलाओं को आत्म सुरक्षा के साथ साथ कौशल विकास स्किल डेवलपमेंट, ब्यूटीशियन, हेयर कटिंग, कम्प्यूटर, योगा, नृत्य, गायन व वादन आदि का सर्टिफिकेट कोर्स निःशुल्क कराया जा रहा है। महिलायें अब जागरूक हो गयी हैं। किसी भी स्थिति में खुले में शौच लिए आंदोलन तक करने को तैयार है। सभी महिलाओ को चाहिए की वो जिद करके अपने अपने घरों में शौचालय अवश्य बनवायें।

उक्त जानकारी आज जिलाधिकारी श्री सुरेंद्र सिंह ने आशा ज्योति केंद्र रावतपुर में दी। और समर कैम्प का उदघाटन फीता काट कर किया। उन्होंने कहा कि सभी शसक्त मजबूत और फौलादी इरादों वाले बच्चे इस कैंप के माध्यम से प्रशिक्षण ले और समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि आशा ज्योति केंद्र ऐसी ज्योति है जो उनके संकट के समय मुश्किल हालातो में 24 घंटे उनके सहयोग के लिये कार्य कर रही है और उन्हें मजबूत बनाती है। आशा ज्योति केंद्र अच्छा कार्य कर रही है उनके द्वारा महिलाओं को रोजगार परख ट्रेनिगं दे रही है जिससे महिलाओं में आत्म बल बड़ा और वे अपने पैरो पर खड़ी हो रही है। उन्होंने कहा की महिलाओं को दोहरा कार्य करना पड़ता है घर का भी काम करे और बाहर का भी काम करें आज पुरुषों के मुकाबले महिलाओं का आत्म बल बहुत मजबूत है। वे किसी भी स्थिति में कार्य करने को तैयार है सभी को माताओ बहनो सम्मान करना चाहिये।

उन्होंने सभी महिलाओं से कहा कि अब वो समय आ गया है जिसमें उनको शौचालय बनवाने के लिए आंदोलन करना होगा। आप जहां भी जाये अपनी माताओं बहनो से यह कहना है कि वे जब तक शौचालय न बनवा ले तब तक खाना न बनाये क्योंकि ग्रामीण आंचलों में आज भी पुरूष एक माह में जितना खर्च पान मसाले में करते है उतना यदि शौचालय निर्माण में लगा दे तो उनको दोहरा लाभ होगा। स्वच्छ वातावरण बनाना अब महिलाओ के हाथ में है , जिद करके शौचालय निर्माण कराये और उसके प्रयोग हेतु लोगो के जागरूक भी करें। उन्होंने आशा ज्योति केंद्र को गावो में शौचालय निर्माण कराने ले लिए ग्रामीण आंचलों में टीमें भेजने के भी निर्देश दिये। जिसमें की एक कार्य होगा कि महिलाओ को जागरूक करे और शौचालय उपयोग हेतु समझाए। ये टीमें स्वच्छता के विषय में लोगों को जागरूक कराने के लिए घर घर पहुंचे और उन्हें संकपल्प भी दिलाये की खुले में शौच नहीं जाना है।
जिलाधिकारी ने आशा ज्योति केंद्र का भ्रामण किया। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा की ज्यादा से ज्यादा महिलाओ को इस समर कैंप में प्रशिक्षण दिया जाये।प्रशिक्षण के साथ साथ शासन की लाभकारी योजनाओं से भी इनको लाभान्वित किया जाना चाहिए। इस अवसर पर उप मुख्य परिवीक्षा अधिकारी ने बताया कि हमारे इस आशा ज्योति केंद्र में इस कैंप को राजकीय बालगृह बालिका स्वरूपनगर, राजकीय बालगृह बालक कल्याणपुर में भी समर कैंप से माध्यम से वहा के बच्चो को वही
प्रशिक्षण दिया जायेगा।

सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





