जौनपुर: शादी का झांसा देकर किशोरी का तीन महीने तक यौन शोषण करने और फिर मुकर जाने के आरोपी को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
किशोरी के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। मामला पंवारा थाना इलाके का है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।
तहरीर के मुताबिक पंवारा थाना क्षेत्र के वीरबलपुर गांव निवासी मनोज नामक युवक ने एक गांव की किशोरी को अपने प्रेम जाल में फांस लिया। शादी का झांसा देकर तीन महीने तक किशोरी का यौन शोषण करता रहा। जब किशोरी ने शादी करने की बात कही तो वह आनाकानी करने लगा। मामला संज्ञान में आने के बाद किशोरी के अभिभावकों के पैरों तले जमीन खिसक गई।
उन्होंने शादी के लिए दबाव बनाना शुरू किया तो आरोपी युवक साफ मुकर गया। नात-रिश्तेदारों के बीच इज्जत की दुहाई देने पर कई बार हुई पंचायत से भी बात नहीं बनी।

थानाध्यक्ष बालेंद्र यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर बलात्कार, पाक्सो एक्ट व अनुसूचित जाति उत्पीड़न निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है। किशोरी को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला महिला चिकित्सालय भेजा जा रहा है।

अजवद क़ासमी की रिपोर्ट
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





