Friday, February 27, 2026
spot_img
HomeMarqueeजिला पंचायत सदस्य के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज

जिला पंचायत सदस्य के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज

जौनपुर: करौर गांव में बुधवार को देर शाम हुई जिला पंचायत सदस्य राजेश यादव से मारपीट के मामले में नया मोड़ आ गया है। जिन लोगों ने उनके साथ मारपीट की थी उनके घर की महिला ने जिला पंचायत सदस्य पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थाना क्षेत्र के सेमरी गांव निवासी जिला पंचायत सदस्य बुधवार की शाम एक दुकान पर बैठे थे तभी कुछ लोगों ने आकर उनसे मारपीट कर ली। उन्होंने थाने में तहरीर देकर मारने-पीटने और बीस हजार रुपये व सोने की चेन छीन लेने का आरोप लगाया। दूसरे पक्ष ने भी रात में ही थाने पर पहुंचकर जिला पंचायत सदस्य पर घर की महिला के साथ छेड़खानी का आरोप लगाया। जिला पंचायत सदस्य की तहरीर पर पुलिस ने मारने-पीटने, गाली-गलौज और जान से मार डालने की धमकी का मुकदमा दर्ज किया। दूसरे पक्ष की तहरीर पर छेड़खानी का मुकदमा लिखा गया। जिला पंचायत सदस्य राजेश यादव का कहना है छेड़खानी का झूठा आरोप लगाया गया है। वहीं थानाध्यक्ष पन्ने लाल का कहना है कि मामले की जानकारी करके मुकदमा दर्ज किया गया है। मामला वास्तव में छेड़खानी का ही है।
अजवद क़ासमी की रिपोर्ट 
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular