Sunday, April 12, 2026
spot_img
HomeMarqueeजिला सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक सम्पन्न विभिन्न अधिकारियों को दिया...

जिला सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक सम्पन्न विभिन्न अधिकारियों को दिया दिशा निर्देश

जौनपुर:  जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आज कलेक्ट्रेट सभागार में मा. सांसद जौनपुर कृष्ण प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। पीडी पीके राय ने 20 जनवरी 2018 की बैठक एवं उसकी परिपालन आख्या सदन में प्रस्तुत किया। उपायुक्त मनरेगा कमलेश सोनी ने बताया कि वर्ष 2017-18 में माह मार्च 2018 तक कुल रू0 10145.20 लाख का व्यय करते हुए 37.70 लाख मानव दिवस सृजन के लक्ष्य के सापेक्ष 48.11 लाख मानव दिवस सृजन कराया गया एवं 16166 परिवारों को 81 से 99 दिनों का रोजगार मुहैया कराया गया है।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2017-18 में समूह के गठन का वार्षिक लक्ष्य 525 के सापेक्ष माह मार्च तक 528 (100.57 प्रतिशत) समूहो का गठन एवं रिवाल्विंग फण्ड दिये जाने का वार्षिक लक्ष्य 315 के सापेक्ष माह मार्च तक 558 समूहों को रिवाल्विंग फण्ड दिया गया एवं बैंक लिकेंज के वार्षिक लक्ष्य 315 के सापेक्ष माह मार्च तक 136 समूहों को बैंक लिकेंज से स्थापित किया गया तथा अब तक के लक्ष्य को समूह गठन एवं रिवाल्विंग फण्ड शतप्रतिशत पूर्ण कर लिया गया।
दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के अन्तर्गत 161 प्रशिक्षित लाभार्थियों के सूची उपलब्ध करायी गयी। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत वित्तीय वर्ष 2016-17 एवं 2017-18 में माह मार्च तक लक्ष्य 20088 निर्धारित है, जिसके सापेक्ष 20082 लाभार्थियों को प्रथम किस्त, 19614 लाभार्थियों को द्वितीय किस्त एवं 18928 लाभार्थियों को तृतीय किस्त खाते में अंतरित की जा चुकी है।
उक्त के सापेक्ष 18830 आवास पूर्ण किये गये है जो 93.74 प्रतिशत है। दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के अन्तर्गत ग्रामों के विद्युतीकरण का कार्य किया जा रहा है वर्तमान में स्वीकृत 195 मजरों के सापेक्ष 48 मजरों में विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण कर दिया गया है। अवशेष कार्यो को यथाशीघ्र पूर्ण कराने हेतु कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया गया है। इसके पूर्व चयनित 611 मजरों के विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण कर दिया गया है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेज-10 के अन्तर्गत इस विभाग द्वारा पैकेज बरईपार चैराहा से सुजानगंज (मछलीशहर से सुजानगंज रोड़ तक) लम्बाई 13.50 किमी का डीपीआर प्रेषित किया गया था, जिसके सापेक्ष 11.700 किमी (केवल विकासखण्ड-सुजानगंज का भाग) की स्वीकृति प्राप्त होने के कारण इतने ही लम्बाई में कार्य कराया गया। शेष लम्बाई 1.45 किमी का आगणन लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रस्तुत किया गया था, जिसके क्रम में जिलाधिकारी द्वारा 16 मार्च 2018 द्वारा क्रिटिकल गैप्स योजना 2017-18 से मु0 44.92 लाख की स्वीकृति ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, प्रखण्ड को प्रदान की गयी है।
सर्व शिक्षा अभियान एवं मिड डे मिल योजना के तहत जनपद में मध्यान्ह भोजन योजनान्तर्गत शासन द्वारा निर्धारित मेन्यू के अनुसार पौष्टिक आहार एवं साप्ताहिक आहार विद्यालयों में दिया जा रहा है। बैठक में जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी ने सीडीओ को निर्देशित किया कि वीडीओ एवं सेक्रेटरी का रोस्टर बनाकर कार्य कराया जाय। आवास निर्माण की सूची विधानसभा विकास खण्ड में चस्पा एवं वालराइटिंग ग्राम पंचायतों में न कराये जाने पर नाराजगी व्यक्त किया। जिलाधिकारी ने बडी ग्राम पंचायतों में टैबलेट खरीदने का निर्देश दिया, जिसकों एनआईसी से जोडा जायेगा।
उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी आलोक सिंह को निर्देश दिया कि प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों को बुलाकर कार्यशाला करायी जाय, ताकि लाभार्थियों से कोई अतिरिक्त पैसा न ले पाये। सांसद सदर के.पी. सिंह ने सांसद आर्दश ग्राम में बने शौचालय के बारे में जानकारी प्राप्त किया। बैठक में पानी, हैण्डपम्प रिबोर, जनौर गांव में कटान के कारण आबादी में पानी घुसने की समस्या पर विस्तार से चर्चा की गयी।
जिलाधिकारी ने सीएमओ ओपी सिंह को दवा की उपलब्धता की सूची को प्रतिदिन मेल द्वारा जिलाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। जनप्रतिनिधियों द्वारा अवगत कराया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के कुछ लाभार्थियों द्वारा आवास का प्रयोग दुकान के रुप में किया जा रहा है जिस पर जिलाधिकारी ने सीडीओ को मौके पर जाकर जांच कर उचित कार्यवाही करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने पीडी पीके राय को निर्देशित किया कि सभी जनप्रतिनिधियों को बुकलेट बैठक के तीन दिन पहले उपलब्ध करा दिया जाय। स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत बताया कि नगर के सभी वार्डो से व्यक्तिगत शौचालय हेतु आने वाले आवेदन पत्रो का शतप्रतिशत निस्तारण का कार्य एवं शौचालय के फोटोग्राफ्स का वेंरीफिकेशन एवं एप्रूवल एवं प्रथम/द्वितीय किस्त की धनराशि का विवरण मिशन पोर्टल पर अपलोड कराया जा रहा है। जिलाधिकारी ने मा. अध्यक्ष से अन्य जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विधायक बदलापुर रमेश चन्द्र मिश्र, सांसद मछलीशहर प्रतिनिधि विजय चन्द्र पटेल, मा. राज्यमंत्री प्रतिनिधि अजय सिंह, बाके लाल सोनकर, भागवत प्रसाद पाण्डेय, पुष्पा शुक्ला तथा अन्य प्रतिनिधि सदस्यगण, मुख्य विकास अधिकारी आलोक सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा, ओपी सिंह, पीडी पीके राय, डीडीओ दयाराम, उपायुक्त मनरेगा कमलेश सोनी, अधीक्षण अभि0 विद्युत एके मिश्र आदि उपस्थित रहे।
अजवद क़ासमी की रिपोर्ट
——————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular