Thursday, February 26, 2026
spot_img
HomeMarqueeमहिला यौन उत्पीड़न मामले में कोर्ट सख्त

महिला यौन उत्पीड़न मामले में कोर्ट सख्त

महिला यौन उत्पीड़न मामले में कोर्ट सख्त
– विवेचक एसआई को न्यायालय में हाजिर करें, एसएसपी कानपुर
– गोविंदनगर थाना क्षेत्र का मामला
कानपुर महानगर। महिला यौन उत्पीड़न मामले में गोविन्द नगर एस०आई० भूपेन्द्र गौतम द्वारा न्यायालय ए०सी०एम०एम०-3 कानपुर नगर को गुमराह करने के मामले में आज एस०आई० भूपेन्द्र गौतम को न्यायालय में पेश होकर स्पष्टीकरण देने का आदेश न्यायालय ने किया था। लेकिन एस०आई० भूपेन्द्र गौतम आज न्यायालय ए०सी०एम०एम०-3 में अनुपस्थित रहें
जिससे पीड़िता के अधिवक्ता शान्त कुमार शर्मा द्वारा एस०आई० को कोर्ट की अवहेलना व न्यायालय को गुमराह करने के मामले में जेल भेजने की माँग की गई। न्यायालय ए०सी०एम०एम०-3 मजिस्ट्रेट निशा द्वारा एस०एस०पी० कानपुर नगर को पत्र लिखकर एस०आई० गोविन्द नगर भूपेन्द्र गौतम को स्पष्टीकरण के साथ न्यायालय में दिनांक 21-4-18 को पेश करने के आदेश दिए हैं
सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट 
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular