Sunday, April 19, 2026
spot_img
HomeMarqueeबच्चे को किडनैप कर मांगी 5 करोड़ की फिरौती, फिर किडनैपरों ने...

बच्चे को किडनैप कर मांगी 5 करोड़ की फिरौती, फिर किडनैपरों ने लिया यू-टर्न

बच्चे को किडनैप कर मांगी 5 करोड़ की फिरौती, फिर किडनैपरों ने लिया यू-टर्न
– कानपुर पुलिस ने महज एक दिन में किडनैप हुए बच्चे को सकुशल घर लाने का किया कारनामा
– फतेहपुर जा रही बस में बैठा बरामद हुआ बच्चा
– बच्चे के पिता से किडनैपरों ने 5 करोड़ रुपए की मांगी थी फिरौती
कानपुर महानगर। काकादेव थाना क्षेत्र स्थित रानीगंज निवासी मंजीत शुक्ला हॉस्टल संचालक हैं। वे यहां पत्नी उमा और 8 साल के बेटे आदित्य के साथ रहते हैं।
आदित्य नजीराबाद थाना क्षेत्र स्थित ओंकारेश्वर सरस्वती शिक्षा निकेतन में थर्ड क्लास का स्टूडेंट है। सोमवार को वह रोजाना की तरह ई-रिक्शे से स्कूल जा रहा था। रास्ते में दो बाइक सवारों ने रिक्शा रोका और ड्राइवर की कनपटी पर तमंचा लगा दिया। यह देखकर बच्चे दहशत में आ गए। एक बदमाश ने पूछा- तुम में से आदित्य कौन है? पहचान होते ही वे उसे बाइक पर बैठाकर फरार हो गए।
रिक्शा चालक ने फ़ौरन इसकी सूचना स्कूल प्रबंधन और बच्चे के परिजनों को दी।
मांगी 5 करोड़ रुपए की फिरौती
किडनैपिंग की बात सुनते ही बच्चे के पिता मंजीत ने पुलिस में सूचना दी। महज एक घंटे बाद किडनैपरों ने उन्हें कॉल कर कहा- बेटे को जिंदा देखना चाहते हो, तो 5 करोड़ रुपए तैयार रखो। सूचना मिलने के बाद पुलिस और क्राइम ब्रांच सक्रिय हो गया और पूरे शहर में चेकिंग अभियान चलाया गया।
ऐसे घर लौटा आदित्य
एसपी साउथ अशोक कुमार वर्मा ने बताया, “हमारे पास 8 साल के बच्चे की किडनैपिंग का मामला आया था। सूचना मिलते ही शहरभर में वाहनों की चेकिंग शुरू करवा दी गई। फतेहपुर से हमें दोबारा सूचना मिली की उन्हें बस में एक स्कूल ड्रेस पहना बच्चा मिला, जो कि पिता का नाम मंजीत बता रहा था। कानपुर पुलिस टीम फतेहपुर रवाना हुई और हम बच्चे को सकुशल घर ले आए। किडनैपिंग किसने की थी, इसकी जांच हो रही है। हमें सीसीटीवी फुटेज मिली हैं, जिसमें दो बाइक सवार बच्चे के साथ जाते नजर आ रहे हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular