AIMIM के बैनर तले निकाला गया मासूम के लिये कैंडल मार्च
जौनपुर: कश्मीर के कठुआ ज़िले में आठ वर्षीय मासूम के साथ हुए गैंग रेप व हत्या तथा उन्नाव में हुए रेप के विरोध में AIMIM के ज़िला अध्यक्ष इमरान बंटी के नेतृतव में कैंडल मार्च निकाला गया।
शनिवार की सांय को तारापुर तकिया से सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्तागण नें शांतिपूर्वक ढंग से हाथों में कैंडल व तख़्ती व बैनर लेकर अपने प्रदर्शन को अंजाम दिया।

प्रदर्शनकारी विमार्ट होते हुए बदला पुर पड़ाव चौराहा पर अपने कैंडल मार्च का समापन किया।
समापन से पूर्व जिलाध्यक्ष इमरान बंटी नें कहा कि कश्मीर के कठुआ के मासूम आठ वर्षीय के साथ हुए गैंग रेप व हत्या से आज पूरा समाज सदमें में है। और ये सोचने पर मजबूर है। कि आज हम किस प्रकार के समाज का निर्माण कर रहे हैं। बंटी नें कहा की इस प्रकार के वहशी दरिंदे को फांसी की सज़ा होना चाहिये तथा बलात्कार मुकदमों का जल्द से जल्द निपटारा होना चाहिये।
इस अवसर पर ज़िला महासचिव शफीउद्दीन,शाहनवाज़ अहमद,कोषाध्यक्ष जावेद सिद्दीक़ी, सचिव शमीम अंसारी,अशहर यूसुफ़ज़ई, जावेद अज़ीम,फरजान आदि लोग उपस्थित रहे।

अजवद क़ासमी की रिपोर्ट
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





