HomeMarqueeजमीअत उलेमा ए हिन्द (जौनपुर यूनिट) का मौलाना तौक़ीर क़ासमी को ज़िला...

जमीअत उलेमा ए हिन्द (जौनपुर यूनिट) का मौलाना तौक़ीर क़ासमी को ज़िला सदर बनाये जाने पर अवाम में ख़ुशी की लहर

जमीअत उलेमा ए हिन्द (जौनपुर यूनिट) का मौलाना तौक़ीर क़ासमी को ज़िला सदर बनाये जाने पर अवाम में ख़ुशी की लहर

जौनपुर: 3 मार्च को जौनपुर का मशहूर इदारा जामिया हुसैनिया लालदरवाजा में जमीअत के जिम्मेदारों की एक बैठक हुई जिसमें दिल्ली से चलकर आये हुए बड़े ज़िम्मेदार मौलाना हकीमुद्दीन साहब और बनारस के जमीअत के जनरल सेक्रेटरी मौलाना अबू शहमा साहब व हाफ़िज़ उबैदुल्लाह साहब और जौनपुर के दनीश्वराने क़ौम के बीच में मौलाना तौक़ीर साहब का नाम ज़िला सदर और जनरल सेक्रेटरी के लिये मौलाना अबुलहन्नान साहब का नाम तमाम लोगों की इत्तेफाके राय से नामज़द किया गया था।
14 अप्रैल को सुबह 8 बजे ज़िला सदर के घर बागे हाशिम पुरानी बाज़ार जौनपुर पर मिम्बर साज़ी को लेकर एक मीटिंग हुई जिसमें जनाब अब्दुर्रक़ीब इंजीनियर वा परवेज़ अहमद एडवोकेट और दीगर हज़रात को मिम्बर मुन्तख़ब किया गया।
मीडिया की ज़िम्मेदारी को अंजाम देने के लिऐ अजवद क़ासमी को मुन्तख़ब किया गया।
मीटिंग का खात्मा मौलाना तौहीद साहब नें दुवा करवाकर किया। सभी नें अपनी ज़िम्मेदारी को बख़ूबी ईमानदारी से अंजाम देने के लिए अल्लाह से दुवा की। उस वक़्त मौलाना अब्दुर्रब, जनाब परवेज़ अहमद,जकवान अहमद दीगर लोग उपस्थित रहे।
अजवद क़ासमी की रिपोर्ट
——————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular