Wednesday, May 6, 2026
spot_img
HomeMarqueeजनसंख्या वृद्धि पर प्रभावशाली ढंग से रोक लगानी होगी: शीतल

जनसंख्या वृद्धि पर प्रभावशाली ढंग से रोक लगानी होगी: शीतल

अवधनामा संवाददाता

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष शीतल टण्डन व जिला महामंत्री रमेश अरोड़ा ने कहा कि कहा कि 11 जुलाई 1987 को विश्व की जनसंख्या 5 अरब हुई थी। इसी के उपलक्ष में हर वर्ष 11 जुलाई से एक पखवाडे के लिए व्यापाक जनसम्पर्क अभियान चलाया जाता है, क्यांेकि जनसंख्या बढ़ने से बेरोजगारी, भूखमरी, संसाधनांे की समस्या पैदा होती है। उन्होंने जनसंख्या वृद्धि पर सरकार से प्रभावशाली ढंग से रोक लगाने की मांग की।
रेलवे रोड स्थित व्यापार मण्डल मुख्यालय पर विश्व जनसंख्या दिवस के कार्यक्रमों की श्रृंखला में आयोजित बैठक में श्री टण्डन ने कहा कि आज हमारे देश में 130 करोड़ से भी अधिक की जनसंख्या में 65 प्रतिशत लोग 25 वर्ष से 35 वर्ष की आयु हैं, जनपद सहारनपुर में पिछले 10 वर्षाे में 20 प्रतिशत से भी अधिक जनसंख्या वृद्धि हुई है। जिसके कारण जनपद की जनसंख्या 40 लाख का आंकडा पार कर चुकी है। परन्तु जनसंख्या बढोत्तरी के साथ संसाधनों और विकास की कमी अभी भी बनी हुई है। श्री टण्डन ने कहा कि वर्तमान में जनसंख्या की दृष्टि से भारत का चीन के बाद दूसरा स्थान है। बढ़ती हुई जनसंख्या का अनुमान इस तथ्य से लगाया जा सकता है। स्वतंत्रता प्राप्ति के समय भारत की जनसंख्या 36 करोड़ थी जो आज 130 करोड़ से भी अधिक हो चुकी है यह विश्व की लगभग 15 प्रतिशत जनसंख्या भारत में निवास करती है जबकि भूभाग की दृष्टि से भारत का क्षेत्रफल 2.5 प्रतिशत है, जो चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि सरकार को जनसंख्या वृद्धि रोकने के लिए कारगर उपाय करने होंगे। जनसंख्या वृद्धि का प्रत्यक्ष प्रभाव लोगों के जीवन स्तर पर पड़ता है। यही कारण है कि आजादी के बाद हमारे देश मंे कृषि और औद्योगिक क्षेत्रों में चमत्कारिक वृद्धि के बावजूद हमारी आय मेें संतोषजनक वृद्धि नहंी हुई है। जनसंख्या वृद्धि को रोकने के लिए यह आवश्यक है कि परिवार नियोजन एवं जनसंख्या हतोत्साहन की कडवी घूंट लोगों को पिलायी जाये, इसलिए एक उपर्युक्त जनसंख्या नीति की आवश्यकता है। इसको रोकने के लिए वर्ष भर जनजागरण अभियान चलाकर एवं सामाजिक संगठनों का सहयोग लेकर चलाये जाने की आवश्यकता है। बैठक में जिला कोषाध्यक्ष राजीव अग्रवाल, मेजर एस.के.सूरी, बलदेव राज खुंगर, रमेश डावर, पवन गोयल, कर्नल संजय मिडढा, गुलशन नागपाल, अनिल गर्ग, संजय महेश्वरी, अभिषेक भाटिया, मुरली खन्ना, संजीव सचदेवा, विक्रम कपूर, रवि टण्डन, प्रवीन चांदना, आदि व्यापारी प्रतिनिधि मौजूद रहे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular