Wednesday, May 6, 2026
spot_img
HomeMarqueeएनपीएस खाता न खोले जाने के विरोध में डिप्लोमा इंजीनियर संघ ने...

एनपीएस खाता न खोले जाने के विरोध में डिप्लोमा इंजीनियर संघ ने दिया धरना

 

अवधनामा संवाददाता

सहारनपुर। डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ ने सदस्यों का एनपीएस खाता न खोले जाने के विरोध में आज सिंचाई विभाग कार्यालय पर धरना दिया और चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को नजर अंदाज किया गया, तो उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
सिंचाई विभाग कार्यालय पर सिविल डिप्लोमा इंजीनियर संघ से जुडे सभी कर्मचारी एकत्रित हुए और अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। धरने को संबोधित करते हुए संघ के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि अधिशासी अभियंता अपर पूर्वी यमुना नहर सहारनपुर ने मनमाने ढंग से शासन द्वारा निर्धारित नीति के विरूद्ध पदस्थापना आदेशों एवं संघ के सदस्यों का एनपीएस खाता नहीं खोला है, जिसके कारण उनके समक्ष वेतन संबंधी समस्याएं खड़ी हो गयी है। राकेश कुमार त्यागी ने कहा कि अधिशासी अभियंता अपनी मनमानी कर रहे हैं और उनका व्यवहार भी अच्छा नहीं है। उनकी हठधर्मिता इतनी बढ़ गयी है कि वह सभी नियमों को ताक पर रख शासन के नीति के विरूद्ध काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि संघ के सदस्यों का एनपीएस खाता ना खुलने के कारण उनका वेतन भी रुका हुआ है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी मांगे पूरी नहीं होती, तो आगे भी धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। प्रदर्शन में मुख्य रूप से केके सैनी, सचिन प्रभाकर, उमेश चंद्र शर्मा, मौहम्मद नफीस, भारत भूषण, प्रवीण कुमार, अशोक कुमार, केपी सिंह, शशिकांत, आनंद कुमार, शिव कुमार, वारिस कुमार, विक्रम सिंह, कालूराम आदि लोग मौजूद रहे। धरने की अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष अमित शर्मा ने की संचालन जनपद सचिव सोहित कुमार ने किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular