Thursday, February 26, 2026
spot_img
HomeMarqueeशिक्षा पाना व स्वस्थ रहना बच्चों का मौलिक अधिकार : सुनील कुमार

शिक्षा पाना व स्वस्थ रहना बच्चों का मौलिक अधिकार : सुनील कुमार

शिक्षा पाना व स्वस्थ रहना बच्चों का मौलिक अधिकार : सुनील कुमार
लखनऊ।  डिफेन्स कालोंनी तेलीबाग स्थित नूतन बाल विद्या मंदिर इंटर कालेज के प्रांगण में शुक्रवार सुबह 11 बजे इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के सामाजिक विज्ञान विभाग की प्रेरणा व सामाजिक संस्थाओं के सहयोग एवं एल्बेट डीलर प्राईवेट लिमिटेड के सौजन्य से सात दिवसीय जनजागरण अभियान के माध्यम से समाज के आर्थिक व बौद्धिक रूप से कमजोर बच्चों की काउंसलिंग कर शिक्षा व स्वास्थ के प्रति जागरूक कर स्कूल जाने व शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रोत्साहित किया । बीस दिवसीय जनजागरण अभियान के उपरान्त नूतन बाल विद्या मंदिर इंटर कालेज के कक्षा 1 से 12 तक के छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को उभारने के लिए बच्चों के बौद्धिक , सामान्य ज्ञान व खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन कर 34 विजयी छात्र-छात्राओं को उनकी उत्कृष्ट क्षमता के लिए पुरष्कृत किया गया ।
आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे लखनऊ विश्वविद्यालय के सामाजिक विज्ञान विभाग के प्रोo रूपेश कुमार सिंह का स्कूल प्रबंधक राम लखन सिंह ने पुष्प गुच्च व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत् किया । कॉर्यक्रम कि शुरुवात मुख्य अतिथि के द्वीप प्रज्वलन व माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ । इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रोo रूपेश कुमार सिंह ने अपने सम्बोधन में बच्चों को तनावमुक्त रहते हुए पढ़ाई करने के गुण बताए और स्वास्थ्य के प्रतिं सजग व जागरूक रहने की बात प्रेरणा दी , उन्होंने बच्चों से कहा कि हमे कोई भी कार्य स्वस्थ मन से करना चाहिए और स्वस्थ मन के लिए कंचन काया का होना आवश्यक है । विशिष्ठ अतिथि के रूप में कॉर्यक्रम में मौजूद रहे एल्बेट डीलर प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक सुनील कुमार ने अपने उदबोधन में कहा कि बच्चे देश का भविष्य होते हैं इसलिए शिक्षित होना व स्वस्थ रहना हर बच्चे का मौलिक अधिकार है जिससे उन्हें वंचित नही रखा जा सकता , उन्होंने कहा कि हमारा ग्रुप समाज में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए कार्य करता चला आ रहा है जिसमे शिक्षा व स्वास्थ पर विशेष बल दिया जाता है । कॉर्यक्रम के अंत में स्कूल के प्रधानाचार्य राम अवध वर्मा ने आयोजन में आए हुए सभी अतिथियों व अभिभावकों का आभार व्यक्त किया ।
——————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular