HomeMarqueeमिशन शक्ति के अंतर्गत महिला जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

 

 

अवधनामा संवाददाता

बबेरु/बाँदा। बबेरू विकास खंड कार्यालय पर मिशन शक्ति पेज नंबर 3 के अंतर्गत महिलाओं से संबंधित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसके साथ ही महिलाओं की जनसुनवाई भी की गई है। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रभा गुप्ता सदस्य उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग के द्वारा मिशन शक्ति फेज 3 के बारे में महिलाओं को जागरूक किया गया। इसके साथ ही साथ जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत प्रभा गुप्ता सदस्य उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग को 10 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए हैं। जिसमें सभी प्रार्थना पत्र संबंधित अधिकारियों को सौप कर एक सप्ताह के अंदर निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया गया है।वही महिला थाना प्रभारी निरीक्षक संगीता देवी के द्वारा मिशन शक्ति को लेकर महिलाओं को जागरूक किया,जिसमें मिशन शक्ति के तहत नारी सुरक्षा,नारी सम्मान,नारी स्वालंबन,नारी शक्ति के विषय में मौजूद महिलाओं बालिकाओं को जागरूक किया गया। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत आने वाले सभी योजनाओं के बारे में महिलाओं को विस्तार से जानकारी दी गई। इस मौके पर महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु डायल 112,1090 बारे में जानकारी दी गई, इस मौके पर तहसीलदार अजय कुमार कटियार,खंड विकास अधिकारी डॉ प्रभात कुमार द्विवेदी,आईएसबी अनिल श्रीवास्तव,ब्लाक प्रमुख रमाकांत पटेल,आकांक्षा सिंह महिला सशक्तिकरण प्रभारी,रमा साहू,परिवार परामर्श केंद्र की सदस्य सुनीता भारतीय,प्रीति चित्रांशी, सहित गीता श्रीवास्तव सुधा सिंह बघेल माया श्रीवास्तव सुशीला नामदेव व अन्य महिलाएं सैकड़ों की संख्या पर मौजूद रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular