Tuesday, May 5, 2026
spot_img
HomeMarqueeज्योति महिला समिति का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर सम्पन्न

ज्योति महिला समिति का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर सम्पन्न

ज्योति महिला समिति का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर संम्पन्न
– लाजपत नगर में रामशाला मन्दिर में लगाया गया शिविर
– गरीब निर्धन महिलाओं एवं बालिकाओं ने इस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का उठाया लाभ
कानपुर महानगर। शहर की प्रमुख समाजसेवी संस्था ज्योति महिला समिति ने एक विशाल निःशुल्क स्वास्थय परीक्षण का आयोजन किया। जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने स्वास्थ्य की निःशुल्क जाँच करायी।
लाजपत नगर के रामशाला में लगाये गये इस निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में गरीब महिलाओं, बालिकाओं ने अपने परिवार के साथ स्वास्थ्य परीक्षण कराया। वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम ने इस शिविर में लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया।
प्रसिद्ध महिला एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रश्मि सूरी ने इस शिविर में लगभग एक सैकड़ा से ज्यादा महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुये उनको जानकारियां प्रदान की। शिविर में आये लोगों को डॉ0 द्वारा आवश्यक समुचित परामर्श और दवाइयां प्रदान की गईं।
समाज हित में इस तरह के आयोजन के लिये शिविर में आये लोगों ने समिति की सचिव एकता मिश्रा की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
आयोजित इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संस्था की सचिव श्रीमती एकता मिश्रा(एडवोकेट) अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी शुक्ला, कोषाध्यक्ष श्रीमती रेखा श्रीवास्तव, संस्था की संस्थापिका श्रीमती प्रीति अवस्थी एवं क्षमा मिश्रा, समीक्षा, निधि, सीता मिश्रा सहित कई लोग मौजूद रहे।
सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट 
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular