कानपुर जेसीआई का रक्तदान शिविर आयोजित
कानपुर महागर। जेसीआई के तत्वाधान में अध्यक्ष अमित जैन की अध्यक्षता में रक्तदान शिविर का आयोजन गीतांजलि गेस्ट हाउस में किया गया। जानकारी देते हुए अध्यक्ष अमित जैन ने बताया कि जेसीआई द्वारा ब्लड डोनेशन कैंप व युग दधिचि देहदान संस्था एक नई शुरुआत ऑर्गन डोनेशन का आयोजन गीतांजलि गैस हाउस में आयोजित किया गया मनोज सेंगर द्वारा संचालित संस्था ने सभी रक्त दाताओं से अनुरोध किया कि आप अधिक से अधिक ऑर्गन डोनेट करें जिससे हमारे मरने के बाद हमारे शरीर के कई अंग किसी के काम आ सके। अपने लिए तो हर व्यक्ति जीता है परंतु कुछ समझ के लिए करने वाले हमें कम मिलते हैं।

ऐसे ही लोग संस्था जेसीआई कानपुर जो की निराशा का जीवन जीने वाले व्यक्ति की सोच आशा की किरण के साथ जीवन शैली की शैली बदलने का रास्ता दिखाने जा रही है। जेसीआई साथियों का जज्बा सिर्फ अपने सुख की बात मत करो सब सुखी बने ऐसे सेवा कार्य की सोच रखो आप अपने ब्लड डोनेशन के साथ देहदान करें। कार्यक्रम में मुख्य रूप उपस्थित अमित जैन, रश्मि कपूर, राजीव सेठ, दिलीप कपूर, आलोक कौशिक, विनीत सेठ, ऋषि अग्रवाल, रजत अग्रवाल आदि लोग मौजूद रहे।

सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट
——————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





