अल्पसंख्यको के लिए सौ से अधिक योजनाएं चला रही है भारत सरकार-सैयद गय्यूर उल हसन
जौनपुर अध्यक्ष राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग भारत सरकार सै0 गय्यूर उल हसन रिजवी ने आज निरीक्षण भवन में पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार अल्पसंख्यको के उत्थान के लिए सौ से अधिक योजनाएं चला रही है जिसमे लड़कियों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए सिलाई, कढ़ाई व अन्य कारीगरी की ट्रेनिंग दी जा रही है।
बीए पास लड़कियों की शादी के लिए शगुन योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत शादी तय होते ही 51 हजार रूपये दिया जाता है।
अल्पसंख्यक बच्चो को विशेष शिक्षा देने के लिए 100 स्कूल नवोदय विद्यालय के तर्ज पर खोले जायेगे। शहर का चयन शुरू हो गया है।
मा0 अध्यक्ष ने बताया कि अल्पसंख्यको के लिए चलायी जा रही योजनाओ के लिए मा0 प्रधानमंत्री जी ने पांच सौ आठ करोड़ रूपये अवमुक्त कर दिया है।
उन्होने बताया कि आन लाइन शिकायत और निस्तारण करने से शिकायतो का बोझ कम हो गया है। शिकायत दर्ज कराने के लिए टोलफ्री नम्बर भी चालू किया गया है।

पत्रकार वार्ता के बाद माननीय चेयरमैन ने नवाब साहब के हवेली नवाब इफ्तेखार अहमद हाशमी के आवास पर अल्पसंख्यक समाज के साथ चाय पर अल्पसंख्यक समाज के उत्थान पर विचार विमर्श हुआ। चेयर मैन ने कहा कि भारत के मा0 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार अल्पसंख्यको के कल्याण के लिए दृढ़संकल्प है और लगातार उनके उत्थान के लिए कार्य कर रही है।
इस मौके पर पूर्व विधायक सुरेन्द्र प्रताप सिंह, जिला मंत्री राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया, सलमान अब्बास, शहनशाह हुसैन रिजवी, शैफ भाई , नवाब रूशी भाई, मनीष सेठी, राम कृष्ण विन्द बाबाजी , शाहिद मेहदी, समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

अजवद क़ासमी की रिपोर्ट
——————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





