Tuesday, May 5, 2026
spot_img
HomeMarqueeप्राइवेट स्कूल का उद्घाटन करने पहुंचे उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा 

प्राइवेट स्कूल का उद्घाटन करने पहुंचे उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा 

प्राइवेट स्कूल का उद्घाटन करने पहुंचे उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा
जौनपुर उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा जी का पुलिस लाइन में सांसद के.पी.सिंह, राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव, विधायक जफराबाद डाॅ. हरेन्द्र प्रताप सिंह, मड़ियाहूं डाॅ. लीना तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय, कुलपति वीर बहादुर पूर्वांचल विश्वविद्यालय प्रो0 राजाराम यादव, जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इसके पश्चात निरीक्षण भवन में कुलपति वीर बहादुर पूर्वांचल विश्वविद्यालय प्रो0 राजाराम यादव, शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मण्डल के साथ वार्ता एवं जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी, जिला विद्याालय निरीक्षक उमेश कुमार शुक्ल के साथ माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड की परीक्षाओं के मूल्यांकन के सम्बन्ध में समीक्षा किए तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिये। तदोपरान्त .माउन्ट लिटेरा जी स्कूल इलाहाबाद रोड फतेहगंज जौनपुर के स्थापना दिवस समारोह में वतौर मुख्य अतिथि माॅ. सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित किया। विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वन्दना प्रस्तुत किया गया तथा विद्यालय के संरक्षक रमेश सिंह, प्रबन्धक अरविन्द सिंह द्वारा मुख्य अतिथि को अंगवस्त्रम एवं स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर संरक्षक रमेश सिंह ने मुख्य अतिथिति का स्वागत करते हुए कहा कि मा0 उपमुख्यमंत्री जी के सरकार में आने के बाद नकल माफियाओं पर नकेल कसी गयी जिसके चलते आज नकल विहीन परीक्षाएं सम्पन्न हो रही है।
विशिष्ठ अतिथि मा0 राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने अपने सम्बोधन में कहा कि शिक्षा ही एक ऐसा मार्ग है जिससे छात्र/छात्राएं अपनी प्रतिभा को निखारते है। मेरा यह संदेश है कि सभी बच्चे एवं युवा वर्ग मन में दृढ़ संकल्प लेकर शिक्षा ग्रहण करें और आगे बढ़े।
उद्योगपति ज्ञानप्रकाश सिंह ने दस ऐसे गावांे का चयन किया है जो अस्पतालों एवं दवाओं से दूर है। उन्हें चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने दस ऐसे स्कूलो को चिन्हित किया है जहां पीने के पानी की व्यवस्था नही है वहां पर रीबोर, वाटरप्यूरिकेशन की वयवस्था जल्द से जल्द करायी जा रही है। शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए दस लाख रूपये का चेक सांसद केपी सिंह को सौंपा।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि मा. उपमुख्यमंत्री डाॅ. दिनेश शर्मा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि शिक्षा का दान ऐसा दान है जो किसी को देने व बांटने से घटने की जगह बढ़ता है। हम शिक्षा में लगी गम्भीर बीमारी नकल को दूर करने के लिए प्रयत्नशील हैं और नकलविहीन परीक्षा कराने की ओर अग्रसर है। इस गम्भीर बीमारी को फैलाने वाले माफियाओं को किसी भी हालत में बख्सा नही जायेगा। वे चाहे जहां भी छिपे होगे उनको ढूंढकर दण्डित किया जायेगा। उन्होंने जनपद जौनपुर को शिक्षा के लिए सराहना किया तथा धन्यवाद देते हुए कहा कि यह एैतिहासिक जिला एसा है कि जिसने आईएएस पीसीएस पीपीएस की टोलियां खडी कर दी। सभी छात्र छात्राओ व युवा वर्ग को अच्छी शिक्षा प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करने की सलाह दी।
इस अवसर पर मा0 राज्य मंत्री गिरीश चन्द्र यादव, सांसद के पी सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय, जफराबाद विधायक डाॅ. हरेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक सीमा द्धिवेदी, सुरेन्द्र सिंह, एमएलसी ब्रजेश सिंह प्रिंसू ,संरक्षक रमेश सिंह, डायरेक्टर अरविन्द सिंह व जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी आदि मौजूद रहे।
अजवद क़ासमी की रिपोर्ट 
——————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular