Tuesday, May 5, 2026
spot_img
HomeMarqueeअनियंत्रित कार पेड़ से टकराई,दो सगे भाइयों में एक की मौत एक...

अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई,दो सगे भाइयों में एक की मौत एक घायल

अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई,दो सगे भाईयों मे एक की मौत एक घायल
जौनपुर/बदलापुर जिले के सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 56 पर सिंघावल गांव के पास रविवार की सुबह एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकरायी।
घटना में कार में सवार दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गये। टक्कर से धमाके जैसी आवाज उठने से आस—पास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। सूचना डायल 100 पुलिस को दी गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों को निकालकर बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया जहां दोनों को हालत गंभीर देख दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
दोनों को जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही एक भाई की मौत हो गयी। जिला अस्पताल पहुंचने पर दूसरे की हालत गंभीर देख उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त थाना क्षेत्र के खानपुर गांव में प्रतापगढ़ जनपद के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के चंदौकी गांव निवासी आकाश (35) पुत्र रंजीत अपने भाई नीरज सिंह (32) के साथ आये हुए थे। रविवार की सुबह दोनों रिश्तेदारी से प्रतापगढ़ की ओर जा रहे थे कि थाना क्षेत्र के सिंघावल गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 56 पर कार (यूपी 72 एबी 5842) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकरायी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखचे उड़ गये। धमाके जैसी आवाज सुन आस—पास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। सूचना डायल 100 पुलिस को दी गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से कार से दोनों को निकालकर बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल ले जाते समय ही आकाश की मौत हो गयी जबकि गाड़ी चला रहे नीरज की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे बेहतर उपचार के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया है। इधर परिवारीजनों को घटना की जानकारी मिली तो घर पर कोहराम मच गया। लोग दहाड़े मारकर रोने लगे।
अजवद क़ासमी की रिपोर्ट
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular