ए आर टी ओ ने किया स्कूली बसो का निरिक्षण
जौनपुर 08 अप्रैल 2018 सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी सौरभ कुमार ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार आज बी.आर.पी.कालेज जौनपुर के मैदान पर नगरीय क्षेत्र में संचालित सभी विद्यालयों,जो बच्चों का परिवहन स्कूली बसो से करते है, का निरीक्षण किया गया। कुल 78 स्कूली बसो का निरीक्षण किया गया।उक्त बसों का रंग, नम्बर प्लेट, परावर्ती टेप, साइड ब्यू मिरर, फस्र्ट एड बाक्स, अग्निशमन यंत्र, बच्चों के बैठने की सीट, बैग रखने का स्थान, इमरजेन्सी गेट, प्रेशर हार्न, खिड़की पर क्षैतिज गिल एवं जाली, स्कूली बसों पर स्कूल का नाम एवं मोबाइल नम्बर, बच्चों को उतरने के लिए फुट बोर्ड, ब्रेक, क्लच, प्रदूषण आदि के साथ-साथ समस्त प्रपत्रों की जाॅच की गयी। स्पीड गवर्नर किसी भी बस में नही लगा पाया गया जिसको लगाने के लिए सभी स्कूलों को अलग से पत्र जारी कर समय दिया जायेगा। 29 बसों में छोटी-छोटी कमियां पायी गयी जिसे दूर करने के लिए उन्हें एक सप्ताह का समय दिया गया। दो वाहन पूरे तरह से पीले रंग में नही रंगी हुई थी जिसे ठीक कराने का निर्देश दिया गया। स्कूली बसों के चालकों को सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों का पालन करने के लिए निर्देशित किया गया। अन्य स्कूली वाहनों जिनका निरीक्षण नही हुआ है वह 15 अप्रैल 2018 को बी.आर.पी.कालेज के मैदान में अवश्य प्रस्तुत करें अन्यथा उनके विरूद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जायेगी।

उक्त कार्य को ए.आर.टी.ओ. (प्रशासन/पवर्तन)सौरभ कुमार, ए.आर.एम.केसरी नन्दन, यात्री/मालकर अधिकारी मानवेन्द्र सिंह, वरिष्ठ सहायक राकेश श्रीवास्तव एवं जय सिंह, प्रवर्तन सिपाही बी.एन.सिंह, गंुजन तिवारी, राजेश कुमार, अरूण सिंह, कनिष्ठ सहायक मधुकर, प्रदीप श्रीवास्तव, एवं रोडवेज के जूनियर फोरमैन छविराज, प्रकाश आदि द्वारा उपस्थित रहकर सम्पन्न कराया गया।

अजवद क़ासमी की रिपोर्ट
——————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





