Thursday, February 19, 2026
spot_img
HomeMarqueeसम्पूर्ण समाज को परिवार मानते थे शचीन्द्रनाथ  

सम्पूर्ण समाज को परिवार मानते थे शचीन्द्रनाथ  

 

अवधनामा संवाददाता

जौनपुर। हरद्वारी गांव  में पूर्व विधयक स्व0 शचीन्द्र नाथ त्रिपाठी की पुण्यतिथि उनके निजी आवास पर तमाम समर्थकों की मौजूदगी में मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने श्री त्रिपाठी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वे सम्पूर्ण समाज को अपने परिवार के रूप में मानते थे। और समाज के सभी वर्गों को विना किसी भेद भाव के गले लगाया। सभी के सुख दुख में अपनी उपस्थिति मौजूद की।   महंत राज दुबे ने समाज मे उनके किये कार्याे की चर्चा करते हुए अनेको उद्धरण प्रस्तुन किया। जनता इंटर कालेज के प्रधानाचार्य श्री राजेश त्रिपाठी ने जफराबाद और बरसठी के विधायक रहते उनके कार्याे की चर्चा करते हुए उनके द्वारा पुलों के निर्माण की चर्चा किया।  अजय त्रिपाठी ने कार्यक्रम में आये सभी अतिथियों का धन्यबाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में श्री पंकज दुबे श्री आशीष यादव, महेंद्र त्रिपाठी, पंकज त्रिपाठी एडवोकेट, विनय त्रिपाठी एडवोकेट, अनुज त्रिपाठी, गया प्रसाद यादव, राजेन्द्र प्रशाद पटेल अभिषेक तिवारी अप्पू आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular