तारो से निकली चिगांरी से गेंहू की साढे तीन बीघे फसल जलकर खाक
निगोहाँ के हरंवशखेङा में हाइटेंशन लाइन के तारो से निकली चिगांरी से जली तीन बीघे फसल मोहनलालगंज में सदिग्ध परिस्थितियों में खेत में लगी आग से जली पाँच बिस्वा गेहू की फसल

मोहनलालगंज।निगोहा के हरिबंशखेडा गांव के पास खेतो के बीच से गुजरी हाईटेशंन लाइन के तारो के आपस में टकराने से निकली चिंगारी पके खडे गेंहू की फसल मे जा गिरी जिससे देखते ही देखते किसानो की तीन बीघा गेहू की तैयार खङी फसल जलकर स्वाहा हो गयी। वहीं सूचना के काफी देर बाद दमकल वाहन नें मौके पर पहुँचकर आग पर काबू पाया।तो वही दूसरी ओर मोहनलालगंज के इन्द्रजीतखेङा मोङ पर किसान के गेहू के खेत में आग लगने से पाँच बिस्वा फसल जलकर खाक हो गयी।
निगोहां के हरिबशखेडा गांव के पास से गुजरी हाइटेंन लाइन के नीचे यूकीलिप्टी के लगे हवा से लाइन मे टकरा गये। जिससे निकली चिंगारी पकी खडी गेहू की फसल मे जा गिरी जिससे आग की लपटें उठने लगी यह देखकर गांव के सैकडो किसान अपने-अपने खेतो की तरफ दौडे और इसकी सूचना कन्ट्रोल रूम पर देने के साथ लाठी डण्डो से पीटकर आग बुझानी शुरू की इस दौरान पहुंची फायर गाडी ने आग पर काबू पाया। वहीं सूचना पर लेखपाल कुलदीप ने पहुचकर बताया की किसान जमुनादेवी, रामनरेश जनाका की तीन बीघे की फसल खाक हो गयी जिसकी जानकारी अधिकारियो को दी गयी। वही दूसरी ओर मोहनलालगंज के इन्द्रजीतखेडा मोड पर लगी आग से पाँच बिस्वा खडी गेहू की फसल जल गयी आग लगने का कारण नही पता लग सका।वही आग की सूचना पर जमुनादेवी जब अपने खेतो पर पहुंची तो फसल जल रही थी। यह देखकर जलते खेत मे कूदने लगी तो उनको लोगो ने रोका और जब ग बुझने के बाद अपने खेत पर गयी तो अपने को रोक न सकी और बिलख पडी यह देखकर परिवार के और लोग भी रो पडे। इस दौरान मौके पर खडे इंस्पेक्टर चैम्पियन लाल ने सम्भाला।

राघवेंद्र तिवारी की रिपोर्ट
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





