Saturday, May 9, 2026
spot_img
HomeMarqueeशेखपुरा कदीम समेत अन्य गांवों को निगम में शामिल कराने की मांग

शेखपुरा कदीम समेत अन्य गांवों को निगम में शामिल कराने की मांग

 

 

अवधनामा संवाददाता

पार्षदों ने मुख्यमंत्री सहित अन्य को भेजे पत्र

सहारनपुर। नगर निगम के होने वाले परिसिमन में शेखपुरा कदीम सहित नगर सीमा से लगने वाले अन्य गांवों को शामिल किए जाने की मांग करते हुए पार्षदों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री, नगर विकास मंत्री एवं प्रमुख सचिव को पत्र भेजा है।
पार्षद मंसूर बदर के नेतृत्व मंे पार्षदों के प्रतिनिधि मण्डल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री, नगर विकास मंत्री एवं प्रमुख सचिव को भेजे पत्र में मांग करते हुए कहा कि सहारानपुर नगर निगम की सीमा का विस्तार हो, तो नगर निगम की सीमाओं से मिलते शेखपुरा कदीम, बहुपुर, अलीपुरा, चकआदमपुर, छिदबना, चुनेहटी व कुम्हारहेड़ा गाँव को भी परिसिमन में शामिल किया जाये। पार्षदो ने यह भी मांग कि की इन गांवों की भौगोलिक स्थिति ऐसी है कि सहारानपुर नगर निगम की सीमाओं से इनकी सीमा मिलती है, इसलिए इन गांवों को यदि सहारनपुर नगर निगम का सीमा विस्तार हो, तो मिलना न्याय उचित होगा। पार्षदो में शहज़ाद मलिक, ज़मा परवीन, शाहीना परवीन, इमरान सैफ़ी, हाजी बहार अंसारी, फुरकाना मलिक, जुलेखा शकील, मेहराज नसीम, शाहिद कुरैशी, शाहीना नौशाद, शाहवेज, सलीम अन्सारी, सईद सिद्दीकी, डॉक्टर अहसान शामिल रहे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular