Thursday, February 26, 2026
spot_img
HomeMarqueeवरिष्ठ अधिकारियों की चौखट पर भी पीड़िता को नहीं मिला न्याय

वरिष्ठ अधिकारियों की चौखट पर भी पीड़िता को नहीं मिला न्याय

वरिष्ठ अधिकारियों की चौखट पर भी पीड़िता को नहीं मिला न्याय
– अपराधियों के आगे योगी की पुलिस नतमस्तक
– न्याय के लिए दर-दर भटक रही है पीड़ित महिला
– कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र का मामला
कानपुर महानगर। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार आने के बाद कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने के लिए बड़े-बड़े कड़े फैसले लेने का दावा किया गया। और कहा कि अपराधियों को रहना है। तो जेल में रहेंगे। वरना यूपी छोड़कर भाग जाएं। जिसके लिए प्रदेश सरकार अपनी पीठ भी खुदी ही ठोक रही हैं। हकीकत की जमी पर आइना कुछ और है। जिस का जीता जागता उदाहरण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर देखने को मिला। पीड़ित महिला गीता सिंह एसएसपी को ज्ञापन देने पहुंची। और रो-रो कर अपनी आप बीती बताने लगी और कहा कि 19 मार्च को दोपहर में कमलजीत सिंह उर्फ़ प्रिंस अपने दोस्त माजिद अली उर्फ राजा के साथ के साथ मेरे घर इल्डिको विला शिवली रोड थाना बिठूर में पहुंचा। जहां मेरी दो बेटी घर में अकेली थी और मेरी बेटीयों से कहा कि तुम्हारी मम्मी की तबीयत खराब है। उन्होंने स्वरुप नगर में डॉ के यहां तुम लोगों को बुलाया है। और हमारी कार की चाबी मांगी और दोनों बेटियों को लेकर स्वरुप नगर में आ गया जहां बेटियों ने आकर मुझे ना देखने के बाद मुझे फोन किया और कहां मम्मी कहां हो तो मैंने बेटियों से कहा बस दो मिनट पर आ रही हो और मैं पहुंची वहां तुम मेरी बेटियां तो थी पर प्रिंस और राजा वहां पर नहीं थे और मेरी कार लेकर भी चले गए थे और जब मैंने कहा कि मेरी कार वापस करो तो मुझे धमकी देने लगे कि अगर पुलिस के पास गई तो परिवार और मुझे जान से मारने की धमकी दी मैंने कहा मेरा कार में काफी पैसा और सामान रखा है मुझे चाहिए तो कहा कि कुछ नहीं मिलेगा जो करते बने कर लो। कार में मेरा एटीएम, आरसी, रुपये लाख नगद, 120 हजार की चेक, मेरा मंगलसूत्र गाड़ी में रखा था। वह भी देने से इंकार कर रहे हैं। जिसका सीसीटीवी फुटेज भी है जो हमारे घर जाकर इन्होंने हमारी कार ले गए थे। जिसके बाद पुलिस को भी सूचना दी गई है। और पुलिस से भी कोई मदद नहीं मिल रही है गीता सिंह बताया कि मेरी बच्चियों की तबीयत ठीक नहीं चल रही है मैं घर का सामान बेच कर उनका इलाज करा रही हूं। साहब मुझे न्याय दो एसएसपी ने जांच कर उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रुप से गीता सिंह, बाबा छोटेलाल बाल्मीकि, सुनील बाल्मीकि, मोहम्मद अमीन, इखलाख, व सलमान आज लोग मौजूद रहे।
सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट
——————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular