Wednesday, April 29, 2026
spot_img
HomeMarqueeएसबीबीए एकेडमी ने बालाजी फाउंडेशन को 36 रनों से किया पराजित

एसबीबीए एकेडमी ने बालाजी फाउंडेशन को 36 रनों से किया पराजित

 

अवधनामा संवाददाता

खेल आपसी तालमेल बनाए रखने का माध्यम: जयबीर राणा

सहारनपुर। एसबीबीए एकेडमी की टीम ने बाला जी फाउण्डेशन ग्रुप की टीम को 36 रनों से पराजित कर शानदार जीत हासिल की। मैच में वरूण को मैन ऑफ द मैच दिया गया।
आज प्रातः भूतेश्वर मंदिर के क्रीड़ा स्थल पर खेले गए मैत्री पूर्ण मैच में एसबीबीए एकेडमी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर में 164 रन बनाए। जिसके जवाब में बाला जी फाउंडेशन की टीम 128 रन पर ढेर हो गई। मैन आफ द मैच वरुण रहे, जिन्होंने 33 रन बनाए और 4 विकेट भी लिए। एसबीबीए की ओर से सर्वाधिक 53 रन पीयूष ने बनाये। बालाजी फाउंडेशन की ओर से विकास ने 54, सुनील ने 38 रन बनाये। इस अवसर पर एसबीबीए के फाउंडर रणधीर कपूर ने आयोजन के लिए दोनों टीम बधाई दी। व्यापारी नेता जयवीर राणा ने कहा कि खेल आपसी तालमेल बनाने का माध्यम है। इस तरह के कार्याे से मैत्री भाव की स्थापना आपसी सम्बन्धो में होती है। तरस तृप्त जैन टीटी ने कहा कि हम सभी को एक सूत्र में जुड़कर समाज के उत्थान में सरकार की मदद करनी चाहिए।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular