HomeMarqueeविशेष लोक अदालत में 36 वाद निस्तारित

विशेष लोक अदालत में 36 वाद निस्तारित

 

अवधनामा संवाददाता

सहारनपुर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आयोजित विशेष लोक अदालत में आज 36 वादों का निस्तारण किया गया।
जिला जज अश्विनी कुमार त्रिपाठी के मार्गदर्शन में सिविल कोर्ट परिसर में आरबीटेशन के निष्पादन वादों को आयोजित विशेष लोक अदालत में वादो का निस्तारण कराया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव हरीकेश पाण्डेय ने बताया कि उक्त विशेष लोक अदालत में कुल 283 बाद नियत किये गये थे, जिनमें से 36 वाद निस्तारित हुए। उक्त निस्तारित वाद जनपद न्यायाधीश एके त्रिपाठी, समस्त अपर जनपद न्यायाधीश बीके लाल, सुभाष चन्द्रा, श्रीमती ललिता गुप्ता, श्रीमती सरला दत्ता, राजेश कुमार, श्रीमती अर्पणा पाण्डेय, श्रीमती कल्पना पाण्डेय, रामगोपाल एवं परितोष श्रेष्ठ के न्यायालय के थे। इस अवसर पर प्रशासन की ओर से सिटी मजिस्ट्रेट, बैंक के अधिकारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से नामित पैरालीगल वाइलेन्टियर्स ( पीएलवी) पक्षकार एवं कोर्टस स्टाफ एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का स्टाफ उपस्थित रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular