Wednesday, May 27, 2026
spot_img
HomeMarqueeगोसाईगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता पांच लुटेरे गिरफ्तार

गोसाईगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता पांच लुटेरे गिरफ्तार

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुई फ्रिज लदी DCM लूट की वारदात का खुलासा
लखनऊ ।गोसाईगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेस वे टोल प्लाजा के आगे रात के अंधेरे में गोदरेज कंपनी के 45 फ्रिज लदी डीसीएम लूटने वाले पांच लुटेरों को घटना के 15 दिन बाद आज गोसाईगंज पुलिस ने डीजीपी दक्षिणी की सर्विलास टीम की मदद से गिरफ्तार कर लूटी गई डीसीएम और उस पर लदे गोदरेज कंपनी के 28 फ्रिज एक तमंचा और घटना में इस्तेमाल की गई बोलेरो गाड़ी बरामद कर ली गई है। डीसीपी दक्षिण गोपाल चौधरी ने बताया कि 5 तारीख की रात 2 बजे गोदरेज के फ्रिज लदी डीसीएम को डीसीएम के चालक राजेश से मारपीट कर लूटने वाले पांच लुटेरे सुल्तानपुर के रहने वाले सुरेश कुमार यादव, यहीं के रहने वाले मुकेश कुमार तिवारी, मुसाफिरखाना अमेठी के रहने वाले अमन वर्मा, और सुल्तानपुर के ही रहने वाले सूरज मिश्रा व अश्वनी कुमार सिंह उर्फ रिशु को गिरफ्तार कर लिया गया है । डीसीपी दक्षिणी गोपाल चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों के 2 साथी अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से भागने में सफल हो गए उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोग शातिर किस्म के लुटेरे हैं और इनके खिलाफ एटीएम क्लोनिंग और लूट के मामले प्रकाश में आए हैं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए लुटेरों के गैंग का मास्टरमाइंड फरार महेंद्र सिंह है । श्री चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों के अपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी की जा रही है । आपको बता दें कि 5 अप्रैल को अशोक नगर शिवाजी पुरम तालकटोरा के रहने वाले शक्ति कुमार सिंह की डीसीएम का चालक राजेश कुमार ट्रांसपोर्ट नगर रायबरेली से डीसीएम पर 45 गोदरेज कंपनी के फ्रिज लादकर आजमगढ़ के लिए निकला था । पूर्वांचल एक्सप्रेसवे टोल प्लाजा के आगे 14 किलोमीटर दूर उसने रात में गाड़ी खड़ी की और थोड़ा आराम करने लगा तभी बोलेरो गाड़ी पर सवार होकर आए कुछ बदमाशों ने राजेश कुमार को मारपीट कर जख्मी किया और फ्रिज लदी डीसीएम लेकर फरार हो गए थे । घटना के बाद डीसीएम के मालिक शक्ति कुमार सिंह की तहरीर पर लूट का मुकदमा दर्ज किया गया था । पुलिस को चुनौती देने वाली लूट की इस घटना के बाद लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए गठित की गई टीमों को आज सफलता मिली और इंस्पेक्टर गोसाईगंज शैलेंद्र गिरी व डीसीपी दक्षिण की सर्विलांस टीम की मदद से आज पांच शातिर लुटेरे पकड़े गए और लूट की इस बड़ी वारदात का खुलासा कर दिया गया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular