Monday, February 16, 2026
spot_img
HomeMarqueeकूडे़ कचरा निस्तारण के लिए लगेगा सीएनजी प्लांट

कूडे़ कचरा निस्तारण के लिए लगेगा सीएनजी प्लांट

 

अवधनामा संवाददाता

उत्तर प्रदेश में सहारनपुर का किया गया है चयन

 

सहारनपुर। नगर निगम जहां कूडे़ कचरे व गोबर आदि का निस्तारण कर शहर को स्वच्छ बनाने की दिशा में काम कर रहा है वहीं इस कचरे से सीएनजी व फर्टिलाइजर बनाया जा सके इस दिशा में गुजरात की एक कंपनी की ओर से सर्वे शुरु किया गया है। यह प्रोजेक्ट लगाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश में सहारनपुर का चयन किया गया है। सोमवार को गुजरात की एक कंपनी के बिजनेस सलाहकार ने निगम पहुंचकर इस सम्बंध में नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह से मुलाकात की और रॉ मैटिरियल व भूमि उपलब्धता के बारे में जानकारी ली।
नगर निगम लगातार शहर को स्वच्छता में नंबर वन लाने के लिए कूड़ा निस्तारण के प्रयास कर रहा है। एक बायोगैस एनर्जी प्रोजेक्ट लगाकर इस कूड़े कचरे का निस्तारण करते हुए इससे सीएनजी व फर्टिलाइजर बनाया जा सके इसके लिए केंद्र सरकार द्वारा सहारनपुर का चयन किया गया है। गुजरात की कंपनी इनरटेक फ्यूल सोल्यूशंस के बिजनेस सलाहकार पूरन सिंह ने आज निगम पहुंचकर नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह मुलाकात की और प्रोजेक्ट के लिए रॉ मैटेरियल व भूमि की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली।
कंपनी के बिजनेस सलाहकार पूरन सिंह ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के लिए देश के कई राज्यों के कुछ चुनींदा शहरों को चयनित किया गया है। प्रथम चरण में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर का चयन किया गया है। लेकिन यह प्रोजेक्ट स्थापित करने से पूर्व वह सहारनपुर में रॉ मैटेरियल और भूमि की उपलब्ध का सर्वे करने आये है। उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट के लिए करीब सात एकड़ भूमि और हर रोज 100 मीट्रिक टन रॉ मैटेरियल की आवश्यकता होगी। उन्होंने बताया कि कूड़े कचरे के अलावा गोबर, सूखा कचरा, प्रेस मड आदि रॉ मैटेरियल से यह सीएनजी व फर्टिलाइजर बनाया जा सकेगा। नगर स्वास्थय अधिकारी डॉ.कुनाल जैन व स्वच्छता मिशन के मौ.इंतजार ने उन्हें भूमि का निरीक्षण कराया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular