जेएसएससी द्वारा झारखंड आबकारी सिपाही भर्ती का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। आप इस पेज पर दिए डायरेक्ट PDF लिंक से क्वालिफाइड उम्मीदवार की लिस्ट चेक कर सकते हैं।
झारखंड एक्साइज कांस्टेबल भर्ती (विज्ञापन संख्या- 6/ 2023) में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों का परिणाम घोषित कर दिया है। नतीजे ऑनलाइन माध्यम से मेरिट लिस्ट के रूप में झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की ऑफिशियल वेबसाइट jssc.nic.in पर जारी हुआ है। अभ्यर्थी तुरंत ही साइट पर जाकर या इस पेज पर उपलब्ध करवाए गए डायरेक्ट लिंक से JSSC Excise Constable Merit List डाउनलोड कर सकते हैं।
सफल अभ्यर्थियों को डॉक्युमेंट प्रक्रिया में होना होगा शामिल
वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक जिन उम्मीदवारों का रोल नंबर लिस्ट में दर्ज है उनको दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया में शामिल होना होगा। आपको बता दें कि लिखित परीक्षा में क्वालीफाई होने वाले अभ्यर्थियों की लिस्ट के साथ ही जो अभ्यर्थी सफल नहीं (डिस्क्वालिफाई) हो गए हैं उनकी भी लिस्ट जारी कर दी गई है। ऐसे में वे भी अपने नतीजे की जांच कर सकते हैं कि उनको कितने अंक प्राप्त हुए।
मेरिट लिस्ट डाउनलोड करने की स्टेप्स
- झारखंड आबकारी सिपाही भर्ती रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर व्हाट्स न्यू में Combined Merit List of JECCE-2023 पर क्लिक करें।
- इसके बाद लिस्ट स्क्रीन पर पीडीएफ फॉर्मेट में ओपन हो जाएगी।
- अब आप इसमें अपनी जानकारी चेक कर सकते हैं।
JSSC Excise Constable Merit List PDF Link
सभी उम्मीदवारों को बता दें कि मेरिट लिस्ट में क्वालिफाइड उम्मीदवारों की मेरिट, रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर, रेजिडेंस, कैटेगरी, डेट ऑफ बर्थ क्वॉलिफिकेशन, फाइनल स्टेटस समेत अन्य डिटेल दर्ज है।
इस भर्ती के लिए डिस्क्वालिफाई उम्मीदवारों की लिस्ट, डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन की जानकारी आदि की पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट पर व्हाट्स न्यू सेक्शन में जाकर पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
ऑफिशियल वेबसाइट: jssc.jharkhand.gov.in





