Wednesday, February 25, 2026
spot_img
HomeMarqueeशादी का झांसा देकर दो साल से करता रहा यौन शोषण

शादी का झांसा देकर दो साल से करता रहा यौन शोषण

शादी का झांसा देकर दो साल से करता रहा यौन शोषण
मोहनलालगंज । निगोहां थाना क्षेत्र के इलाके की एक युवती से एक रेलवे कर्मी ने शादी का झासा देकर पिछले दो वर्षों से योन शोषण करता रहा।युवक के दूसरी जगह शादी करने की भनक लगने पर युवती शादी करने पर जोर दिया तो युवक ने साफ मना कर दिया।
जिसके बाद पीड़ित युवती निगोहां थाने में पहुंचकर मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवती को डॉक्टरी परिक्षण के लिए भेज दिया।व युवक की तलाश की।निगोहां इलाके के एक गांव की रहने वाली 23 वर्षीय युवती का आरोप है की रायबरेली जिले के एहार लालगंज के रहने वाले युवक राजेन्द्र पाल जो गंगागंज रायबरेली में रेलवे  गैंग न0 50  में गैंगमैन के पद पर तैनात है। युवती के मुताबिक युवक के निगोहां में एक रिस्तेदारी में आने जाने पर संबंध ही गए थे।जिसके बाद राजेन्द्र ने उसे शादी का झांसा देकर पिछले दो वर्षो से उससे योन शोषण करता  रहा। जिसके बाद युवक दूसरी जगह शादी करने की तैयारी करने की बात जब युवती को पता लगी तो युवती ने शादी करने का दबाव बनया तो युवक ने धमकाते हुए शादी करने से साफ मना कर दिया और उसे भगा दिया।इस पर सोमवार को युवती ने निगोहां थाने पहुंचकर ममले की शिकायत की इस पर पुलिस ने दी गयी तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया।
एसओ चैम्पियनलाल ने बताया किआरोपी युवक की तलाश की जा रही है।मुकदमा दर्ज कर युवती को डाक्टरी के लिए भेज दिया गया है।
मुकेश द्विवेदी की रिपोर्ट 
——————————————————————————-
9918956492 को अपने मोबाइल में avadhnama news के नाम से सेव करे और अपना नाम जिला हमे व्हाट्सएप्प करें 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular