बेरोजगारी की मार से त्रस्त युवाओं को रेलवे विभाग ने गहरी राहत दी है। रेलवे ने अलग अलग लेवल के निचले स्तर के पदों पर 90 हजार भर्तियां निकाली है, जिनमें टेक्नूशियन समेत लोको पायलट के पद भी शामिल हैं।

इन पदों के लिए आवेदक की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास होनी चाहिए, उसके आलावा आवेदक के पास आईटीआई का प्रमाणपत्र भी होना चाहिए। रेलवे विभाग ने बताया है कि हमारी कोशिश है कि ज्यादा से ज्युयादा युवाओं को रोजगार मिले, इसलिए हमने नियुक्ति की सभी शर्तों को आसान रखा है।
मंत्रालय का यह दावा है कि 90 हजार पदों भर होने वाली यह नियुक्ति, विश्व की सबसे बड़ी नियुक्ति प्रक्रयाओं मे से एक होगी। फर्स्ट लेवल के लिए आवेदन की करने की अंतिम तिथि 5 मार्च, और सेकंड लेवल के लिए अंतिम तिथि 12 मार्च होगी। सभी आवेदन वेबसाइट के जरिये मंगवाए गए हैं।
https://www.youtube.com/watch?v=PBLx74WM1t8





