Wednesday, March 25, 2026
spot_img
HomeUncategorizedफिल्म टाइगर जिंदा है कैटरीना कैफ ने कहा ऐसा

फिल्म टाइगर जिंदा है कैटरीना कैफ ने कहा ऐसा

JOIN US-9918956492—————————————————–
अपने व्हाट्सप्प ग्रुप में 9918956492 को जोड़े————————————- 
सलमान खान के साथ पांच साल बाद फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ में नजर आने वाली कैटरीना कैफ का कहना है कि फिल्म ने पूरी टीम को दिल में सहेज कर रखी जाने वाली यादें दी हैं. यह फिल्म दोनों कलाकारों की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी है. अली अब्बास जफर निर्देशित और यशराज फिल्म्स निर्मित ‘टाइगर जिंदा है’ ने बॉक्स ऑफिस पर 320 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया. इस फिल्‍म में कैटरीना कैफ जबरदस्‍त एक्‍शन करते हुए नजर आ रही हैं और उन्‍हें अपने इस एक्‍शन के लिए क्रिटिक्‍स से काफी तारीफ भी मिल रही है.

रिपोर्ट के अनुसार अपनी फिल्‍म के बारे में बात करते हुए कैटरीना ने कहा,’टाइगर जिंदा है’ ने हम सभी को संजो कर रखी जाने वाली बेहतरीन यादें दी हैं. यह सलमान की सबसे बड़ी हिट फिल्म, अली की सबसे बड़ी फिल्म और मेरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है. एक टीम के रूप में हम बेहद खुश हैं कि फिल्म ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है.’

‘टाइगर जिंदा है’ कैटरीना के लिए पिछले साल काफी राहत लायी. 2017 में कैटरीना और रणबीर कपूर की फिल्‍म ‘जग्‍गा जासूस’ रिलीज हुई थी और यह फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर काफी ठंडी रही. ऐसे में ‘टाइगर जिंदा है’ कैटरीना को जबरदस्‍त हिट दी है. ऐसे में कैटरीना ने कहा कि फिल्म को दर्शकों का बेहद प्यार मिल रहा है, जिसकी वह हकदार है.

कैटरीना की आने वाली फिल्‍मों की बात करें तो वह जल्‍द ही शाहरुख खान और अनुष्‍का शर्मा के साथ फिल्‍म ‘जीरो’ में नजर आने वाली हैं. इस‍के अलावा वह ‘धूम 3’ के बाद एक बार फिर आमिर खान के साथ फिल्‍म ‘ठग्‍स ऑफ हिंदोस्‍तान’ में नजर आने वाली हैं.

https://www.youtube.com/watch?v=VRpNjJlLTY0&t=110s


अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular