प्रधानमंत्री और अमित शाह के हिन्दू होने पर उठे सवाल प्रकाश राज ने कहा ऐसा

0
353
JOIN US-9918956492——————————————————-
अपने व्हाट्सप्प ग्रुप में 9918956492 को जोड़े————————————– 
दक्षिण के मशहूर अभिनेता प्रकाश राज ने कहा है कि वह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को हिन्दू नहीं मानते हैं। प्रकाश राज ने एक टीवी कार्यक्रम में कहा कि जो कोई भी हत्या और हिंसा की बात करता है उसे वह हिन्दू नहीं मानते हैं। साथ ही उन्होंने यह भी साफ किया कि वह अमित शाह और नरेंद्र मोदी के विरोधी हैं। टीवी कार्यक्रम में प्रकाश राज ने कहा, ‘मैं मोदी विरोधी हूं, मैं हेगड़े का विरोधी हूं, मैं अमित शाह का विरोधी हूं और मेरे मुताबिक वे लोग हिन्दू नहीं है।’ बीजेपी सांसद और केन्द्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े के बारे में उन्होंने कहा कि वह एक खास किस्म की विचारधारा को इस दुनिया से खत्म करना चाहते हैं, वह हिन्दू नहीं हो सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘अनंत कुमार हेगड़े जो कहते हैं कि वह एक वाद को, एक धर्म को इस धरती से खत्म करना चाहते हैं, लेडीज एंड जेंटलमैन ऐसे लोग हिन्दू नहीं हो सकते हैं।’

इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद एक दर्शक से प्रकाश राज की गरमागर्म बहस हुई। इस शख्स ने पूछा कि आप कैसे तय करेंगे कि कोई खास व्यक्ति हिन्दू है या नहीं, इस पर प्रकाश राज ने कहा कि तो फिर वे लोग कैसे तय करते हैं कि वह हिन्दू विरोधी हैं। इस दौरान कार्यक्रम में जमकर तालियां बजीं। प्रकाश राज ने फिर कहा कि जो लोग कहते हैं ‘मारो’, जो मारने वाले का समर्थन करते हैं, वह हिन्दू नहीं हो सकते हैं।

बता दें कि एक्टर प्रकाश राज और बीजेपी के बीच पिछले कुछ महीनों से शब्द युद्ध चल रहा है। प्रकाश राज कई मुद्दों पर बीजेपी की नीतियों का विरोध कर चुके हैं। मकर संक्रांति के दिन कर्नाटक में उस स्थान को गोमूत्र से धोया था जहां कुछ देर पहले प्रकाश राज ने कार्यक्रम किया था।  दरअसल सिरसी स्थित राघवेन्द्र मठ में प्रकाश राज का एक कार्यक्रम था, इसके बाद बीजेपी युवा मोर्चा के लोगों ने उस जगह को गो मूत्र से धोया। हालांकि प्रकाश राज ने बीजेपी से पूछा है कि क्या जहां-जहां देश में उनका कार्यक्रम होगा बीजेपी के लोग उस जगह को गोमूत्र से धोएंगे।

https://www.youtube.com/watch?v=CPvzcJMuhJk


अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
 
Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here