join us-9918956492——————
पुलिस मे सिपाही के पद पर तैनात संदीप के घर नकदी व जेबर चोरी
फ़र्रुख़ाबाद: किराये के मकान में रह रहे सिपाही के घर का ताला तोड़कर चोर लगभग पांच लाख से अधिक का सामान चोरी कर ले गये| सिपाही ने घटना की सूचना पुलिस को दी| कोतवाली पुलिस ने मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की|

जनपद एटा में सिपाही के पद पर तैनात संदीप यादव कोतवाली फ़तेहगढ़ क्षेत्र के जेएनबी रोड पर एक मकान में किराये पर रह रहा है| बीते दो दिन पूर्व उसकी पत्नी रानी अपने बच्चो को लेकर गाँव दीपावली मनाने के लिये चली गयी| रविवार को मकान मालिक ने जब सिपाही के कमरे का ताला टुटा देखा तो उसने सिपाही संदीप को फोन पर घटना की सूचना दी| सूचना मिलने पर सिपाही ने बताया कि लगभग एक लाख 23 हजार रुपए की नगदी के अलावा सोने-चांदी के जेबरात भी रखे थे|
चोरो ने कमरे के भीतर रखी अलमारी टूटी पड़ी थी| लगभग पांच लाख रूपये चोरी हो जाने का अनुमान किया जा रहा है| कोतवाल दधिबल तिवारी ने बताया कि जाँच की जा रही है | तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा| फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की।
——————————————————————————————————————–
अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|





