BRIJENDRA BAHADUR MAURYA
पर्यावरण सुरक्षा संकल्प ले मना रक्षाबन्धन का त्यौहार
नन्हे मुन्नों ने सजाई एक दूसरे की कलाईयां

लखनऊ। राजधानी में आलमबाग क्षेत्र के सबसे प्रमुख और बड़े प्ले स्कूल ए प्लस किड्स नॉलेज पार्क में नन्हे मुन्नों बच्चों ने धूमधाम से रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया। ए प्लस स्कूल की प्रधानाचार्या ज्योति ठाकुर ने बताया कि शनिवार सुबह से ही बच्चें राखी बनाने का सामान लेकर आए थे और रक्षाबंधन को लेकर छोटे बच्चों में बहुत उत्साह था। बच्चों ने टीचर कोमल सिंह के साथ मिल कर थर्माकोल, पुराने कार्ड, वेस्ट मिटीरियल और धागों से राखी बनाई। मैनेजर रंजीव ठाकुर ने रक्षाबंधन की कहानी और महत्व समझातें हुए कहा कि भारतीय परम्परा के अनुसार बहन भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधती हैं और तिलक लगाकर आशीर्वाद देती है तथा भाई बहनों के सर पर हाथ रख कर रक्षा करने का वचन देता है। प्यार के इस त्यौहार को हमेशा याद रखना चाहिए और लड़कियों की सदैव रक्षा करनी चाहिए। प्यारे प्यारे बच्चों ने एक दूसरे की कलाई पर राखी बांध कर रक्षाबंधन का पावन त्यौहार मनाया।
रक्षाबंधन के गीतों पर थिरकते हुए नन्हे मुन्नों ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किए और मनमोहक राखियां बनाई। इसके बाद सूर्य प्रताप सिंह और अर्यमा सिंह के नेतृत्व में बच्चों ने ए प्लस स्कूल के गार्डन में मस्ती की और वृक्षों को राखी बांध कर पर्यावरण सुरक्षा का भी संकल्प लिया|
https://www.youtube.com/watch?v=w6cdBpoBLvo





