Thursday, March 12, 2026
spot_img
HomeUncategorizedकैंसर से जूझ रहा है 'जॉली एलएलबी-2' का ये सितारा, फेसबुक के...

कैंसर से जूझ रहा है ‘जॉली एलएलबी-2’ का ये सितारा, फेसबुक के जरिए मांगी मदद

पढ़े पूरी खबर ————-
जॉली एलएलबी-2, पान सिंह तोमर और पीपली लाइव जैसी फिल्मों में काम कर चुके एक्टर सीताराम पंचाल आज कैंसर से जूझ रहे हैं. आर्थिक तंगी के चलते बीमारी का खर्च नहीं उठा पा रहे पंचाल ने अपने फेसबुक अकाउंट के जरिए मदद की गुहार लगाई है.


हालत खराब होने की वजह से सीता राम लंबे समय से बेड पर हैं. जिसका असर उनकी आर्थिक स्थिति पर भी पड़ रहा है. यही वजह रही कि उन्होंने सोमवार 17 जुलाई रात करीब 11.50 बजे अपनी फेसबुक वॉल पर एक पोस्ट लिखा. उन्होंने लिखा, भाइयों मेरी मदद करो, मेरी कैंसर से हालत खराब होती जा रहा है, आपका कलाकार भाई सीताराम पंचाल.
एक वेबसाइट पर छपी खबर की मानें तो उनकी यह पोस्ट देखकर इंडस्ट्री के लोग उनकी मदद को आगे आ रहे हैं. एक्टर इरफान खान, संजय मिश्रा और डायरेक्टर तिग्मांशू धूलिया ने उनकी मदद भी की है.

उनकी इस पोस्ट पर उनके पुराने साथी और डॉक्टर्स भी उनकी मदद को आ रहे हैं. सतपाल गर्ग नाम के एक फेसबुक यूजर ने कमेंट कर उनका पर्सनल नंबर मांगा ताकि वह उनकी मदद कर सकें.

पंचाल की फिल्म पीपली लाइव की डायरेक्टर अनुषा रिज्वी ने अपने फेसबुक अकाउंट के जरिए उनके बैंक अकाउंट की डिटेल शेयर कीं. साथ ही सिने और टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन भी पंचाल की मदद के लिए आगे आया है और फेसबुक के जरिए लोगों से मदद की अपील की.


हमें सभी जिलों में ब्यूरो चीफ, रिपोर्टर और विज्ञापन प्रतिनिधि की जरुरत है संपर्क करे-9918956492
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular