दीपावली-छठ पर यूपी में स्वास्थ्य सेवाओं की खास तैयारी

0
130

लखनऊ। दीपावली और छठ पर्व के मद्देनजर उत्तर प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। त्योहारों के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। मरीजों को समय पर इलाज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इमरजेंसी और ट्रॉमा सेवाएं 24 घंटे संचालित रखने की व्यवस्था की गई है।

सरकार की ओर से मेडिकल कॉलेज प्रशासन को निर्देशित किया गया है कि त्योहारों के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। अस्पतालों में डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि दुर्घटना, आग लगने या अन्य किसी आकस्मिक घटना की स्थिति में तत्काल चिकित्सा सुविधा मिल सके।

इसके साथ ही इमरजेंसी वार्ड, ट्रॉमा सेंटर और आवश्यक चिकित्सा सुविधाओं को पूरी तरह सक्रिय रखने पर जोर दिया गया है। दवाओं, ऑक्सीजन, चिकित्सा उपकरणों और एंबुलेंस की उपलब्धता भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

दीपावली और छठ के दौरान पटाखों से जलने, सड़क दुर्घटनाओं और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की आशंका को देखते हुए अस्पतालों को विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है।

सरकार का उद्देश्य है कि त्योहारों के दौरान प्रदेश के किसी भी मरीज को इलाज के लिए परेशान न होना पड़े और जरूरत पड़ने पर उसे तत्काल बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सके।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here