बरेली। बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र में भाजपा पदाधिकारी सचिन कश्यप हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुख्य आरोपी बाबू को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक कार्रवाई के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस ने मामले में दूसरे आरोपी आशीष मौर्य को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में दोनों ने घटना में अपनी भूमिका स्वीकार की है। आशीष को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
सचिन कश्यप की 28 अगस्त की रात वंशी नगला इलाके में हत्या हुई थी। उनकी पत्नी की शिकायत पर बाबू समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अब मामले में फरार अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।





