HomeLucknow68,500 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का बेसिक शिक्षा मंत्री आवास पर प्रदर्शन

68,500 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का बेसिक शिक्षा मंत्री आवास पर प्रदर्शन

लखनऊ: 68,500 सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा-2018 से जुड़े अभ्यर्थियों ने मंगलवार को बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के आवास का घेराव कर प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों की मुख्य मांग राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की आरक्षण संबंधी संस्तुति को तत्काल लागू कराने की है।

अभ्यर्थियों का कहना है कि भर्ती में आरक्षण से जुड़ी विसंगतियों को लेकर वे लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। उनके मुताबिक आयोग ने 150 में 60 अंक यानी 40 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले पात्र ओबीसी अभ्यर्थियों को उत्तीर्ण मानकर नियमानुसार नियुक्ति देने की संस्तुति की है। इसका लाभ अन्य संबंधित आरक्षित श्रेणियों के पात्र अभ्यर्थियों को भी मिलने की बात कही गई है।

प्रदर्शनकारियों ने सरकार से आयोग की संस्तुति का तत्काल अनुपालन कराने, पात्र अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने और आरक्षण संबंधी विसंगतियों के लिए जिम्मेदारी तय करने की मांग की। इससे पहले भी अभ्यर्थियों का प्रतिनिधिमंडल मंत्री से मुलाकात कर ज्ञापन सौंप चुका है। प्रशासन ने प्रदर्शन कर रहे कुछ अभ्यर्थियों को हिरासत में लेकर ईको गार्डन भेज दिया। अभ्यर्थियों ने कहा कि मांग पूरी होने तक उनका लोकतांत्रिक संघर्ष जारी रहेगा।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular