HomeInternationalकश्मीर पर सर्जियो गोर की टिप्पणी से पाकिस्तान में बवाल

कश्मीर पर सर्जियो गोर की टिप्पणी से पाकिस्तान में बवाल

इस्लामाबाद: जम्मू-कश्मीर को भारत का अहम हिस्सा बताने वाली अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की टिप्पणी पर पाकिस्तान ने कड़ा ऐतराज जताया है। पाकिस्तान ने इस मामले में इस्लामाबाद स्थित अमेरिका की शीर्ष राजनयिक प्रतिनिधि को तलब कर औपचारिक विरोध दर्ज कराया और इसे लेकर कड़ा डिमार्शे सौंपा।

रिपोर्टों के अनुसार, सर्जियो गोर ने श्रीनगर दौरे के दौरान जम्मू-कश्मीर को “भारत का महत्वपूर्ण हिस्सा” बताया था। उनके इस बयान के बाद पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने प्रतिक्रिया देते हुए टिप्पणी को खारिज किया और अमेरिकी पक्ष के सामने अपना विरोध दर्ज कराया।

पाकिस्तान ने कहा कि वह जम्मू-कश्मीर की स्थिति को लेकर गोर की टिप्पणी से सहमत नहीं है और इसे अमेरिकी रुख के विपरीत बताया। इस घटनाक्रम के बाद कश्मीर मुद्दे पर भारत-पाकिस्तान के बीच पहले से मौजूद कूटनीतिक तनाव एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular